Odisha: अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी उसे डायन होने का शक था.
Odisha crime
Odisha: अंधविश्वास की जड़ें जब इंसान की सोच पर हावी हो जाती हैं तो रिश्ते, संवेदनाएं और इंसानियत सब कुचल जाती हैं. ओडिशा से सामने आई यह दिल दहला देने वाली घटना इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां अंधविश्वास के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां को ‘डायन’ बताकर मौत के घाट उतार दिया. यह मामला समाज में आज भी जिंदा कुरीतियों की भयावह तस्वीर भी दिखाता है.
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी उसे डायन होने का शक था. यह भयानक घटना बेतनती पुलिस स्टेशन एरिया के भाल्याडीहा पंचायत के कलाराफुलिया गांव में हुई. सूत्रों के मुताबिक आरोपी बेटे की पहचान तपन सिंह के तौर पर हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है. मरने वाली महिला का नाम रायमनी सिंह बताया जा रहा है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ महीने पहले तपन की पत्नी ने पेट में ही बच्चा खो दिया था. इस घटना के बाद तपन अंधविश्वासी हो गया और अपनी मां पर डायन होने का आरोप लगाने लगा. इस गलतफहमी और गुस्से में आरोपी ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई. मां की चीखें सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. पुलिस को तुरंत खबर दी गई.
आरोपी बेटे तपन सिंह ने कहा, “मुझे काफी समय से शक था लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा. वह मुझे मारना चाहती थी और उसने मेरे बेटे को मार डाला. क्या मैं उसे जाने देता?”सूचना मिलने पर बेतनती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार किया, बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.इस घटना से पूरे इलाके में गम और गुस्से का माहौल है. यह घटना एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और उसके खतरनाक नतीजों पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…