<
Categories: जॉब

SSC CGL Vacancy List: एसएससी सीजीएल का भरा है फॉर्म, तो फटाफट कर लें ये काम, वरना होगी दिक्कत

SSC CGL Final Vacancy List: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2025 के लिए फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है. अब केंद्र सरकार के मंत्रालयों में कुल 15,130 पदों पर भर्ती होगी.

SSC CGL 2025 Final Vacancy List Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह नोटिस 6 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था.

इन पदों में ग्रुप B और ग्रुप C के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिनके लिए देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. अब टियर-II परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अगला महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी पोस्ट प्रेफरेंस भरनी होगी.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL के जरिए इस बार कई प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

इंस्पेक्टर
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
सब-इंस्पेक्टर
ऑडिटर
अकाउंटेंट
टैक्स असिस्टेंट
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)

इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति मिलेगी.

CBDT में सबसे ज्यादा वैकेंसी

जारी वैकेंसी लिस्ट के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के तहत ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पदों पर सबसे अधिक 6,626 रिक्तियां हैं. इसके अलावा सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए 1,306 पद घोषित किए गए हैं. अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं, जिससे उम्मीदवारों को कई विकल्प मिलेंगे.

कब और कैसे भरें पोस्ट प्रेफरेंस

टियर-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपनी पोस्ट प्रेफरेंस 9 मार्च 2026 शाम 6 बजे से 12 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक भरनी होगी. उम्मीदवार यह प्रक्रिया SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं.

प्रेफरेंस भरने के लिए:

वेबसाइट पर लॉगिन करें
Candidate Login सेक्शन में जाएं
My Application Tab खोलें
वहां उपलब्ध Option-cum-Preference लिंक के जरिए अपनी पसंदीदा पोस्ट चुनें

उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी प्रेफरेंस कई बार बदल सकते हैं, लेकिन अंतिम सबमिट की गई सूची को ही अंतिम माना जाएगा.

प्रेफरेंस सबमिट करना क्यों जरूरी

SSC ने स्पष्ट किया है कि पोस्ट प्रेफरेंस भरना अनिवार्य है. जो उम्मीदवार टियर-II परीक्षा में शामिल हुए हैं लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रेफरेंस सबमिट नहीं करेंगे, उन्हें फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा. आयोग ने यह भी कहा है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी.

PwBD उम्मीदवारों के लिए खास निर्देश

बेंचमार्क डिसेबिलिटी (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों का चयन करना होगा जो उनकी डिसेबिलिटी के लिए उपयुक्त हैं. यदि किसी उम्मीदवार को ऐसी पोस्ट आवंटित होती है जो उसकी श्रेणी के लिए मान्य नहीं है, तो संबंधित विभाग उसका कैंडिडेचर रद्द कर सकता है.

परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखें

SSC CGL टियर-I परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था. वहीं टियर-II परीक्षा 18 से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. उम्मीदवार वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर Candidate Corner सेक्शन में देख सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

BRICS Summit 2026: क्या नाराज थे शी जिनपिंग? ब्रिक्स के डिनर में नहीं हुए शामिल; सामने आई हैरान करने वाली वजह

BRICS Summit 2026: चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग शनिवार (12 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Last Updated: September 13, 2026 11:29:34 IST

पति छोड़ प्रेमी के साथ बनाए अवैध संबंध, फिर उसी के साथ कर दिया कांड; गर्लफ्रेंड के चक्कर में गंवानी पड़ी जान

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरावां में अवैध संबंध का खौफनाक अंत हुआ. विवाहिता ने…

Last Updated: September 13, 2026 11:29:22 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: हिमाचल में सोना खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 22K-24K का आज का रेट देखकर ही करें खरीदारी

Himachal Gold Price Today: ज्वेलरी में पारंपरिक इस्तेमाल के अलावा, सोना अब आम निवेशकों और…

Last Updated: September 13, 2026 11:10:55 IST

Delhi Gold Price 13 September: दिल्ली में आज सोने के दाम ने बढ़ाया टेंशन? खरीदारी से पहले चेक करें 22K-24K का रेट

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू होने वाला है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: September 13, 2026 11:04:14 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: MP में आज सोना कितना महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले चेक करें 22K और 24K का रेट

MP Gold Price Today: स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस कीमती धातु (99.9% शुद्धता) की कीमत…

Last Updated: September 13, 2026 10:56:45 IST

Gold Rate Today 13 September 2026: 1 तोला सोना खरीदना पड़ेगा कितना भारी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 13 September: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: September 13, 2026 10:49:16 IST