SSC CHSL Result 2025 Date: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
SSC CHSL Result 2025 Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आने वाली है. इसके लिए एसएससी जल्द ही CHSL टियर 1 रिजल्ट 2025 घोषित करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. इस रिजल्ट के साथ ही यह तय होगा कि कौन सा उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.gov.in/home के माध्यम से भी एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनका लक्ष्य केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नौकरी पाना है. अब सभी की नजरें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हुई हैं.
SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इस PDF में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे, जिन्हें टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके साथ ही SSC कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की जानकारी भी साझा करेगा, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकेंगे.
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर मौजूद “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
SSC CHSL परीक्षा से संबंधित लिंक चुनें.
टियर 1 रिजल्ट की PDF फाइल खोलें.
अपना रोल नंबर सर्च करें.
भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
SSC CHSL भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में लगभग 3,131 संभावित पदों को भरना है. इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसी भूमिकाएं शामिल हैं.
पिछले वर्षों के आंकड़ों और परीक्षा के कठिनाई स्तर को देखते हुए संभावित कट-ऑफ कुछ इस प्रकार हो सकता है:
जनरल (UR): 137 से 142 अंक
OBC: 132 से 135 अंक
EWS: 134 से 137 अंक
SC: 130 से 133 अंक
ST: 125 से 128 अंक
ध्यान रहे कि ये केवल अनुमान हैं. अंतिम और आधिकारिक कट-ऑफ SSC द्वारा रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी.
जो उम्मीदवार टियर 1 में सफल होंगे, उन्हें टियर 2 परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू कर देनी चाहिए. वहीं, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट, नोटिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…