Samar Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह ने संगीत के दीवानों के लिए नया गाना 'भतार भरोसेमंद बा' रिलीज किया है. इस गाने में निकिता भारद्वाज और खुशी कक्कड़ अपने ठुमके से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.
Bhojpuri Song
Samar Singh Bhojpuri Song: म्यूजिक लवर्स के लिए भोजपुरी गायक समर सिंह ने ‘भतार भरोसमेंद बा’ गाना रिलीज किया है. रील्स के दीवानें इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर आते ही ये गाना तहलका मचा रहा है. समर सिंह और निकिता भारद्वाज की कमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है. जानिए इस गाने के बारे में और सुने ये सॉन्ग.
समर सिंह का नया गाना ‘भतार भरोसेमंद बा’ जबसे रिलीज हुआ है. दर्शक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. इस गाने को समर सिंह और खुशी कक्कड़ ने आवाज दी है. गाने के बोल हैं, ‘शादी का चीज होला जान समझाव पियवा आ हमरा में फर्क बताव शादी का चीज होला जान समझाव…’. अगर गाने के बारे में बात किया जाए, तो इसमें समर सिंह, निकिता भारद्वाज से मजाकिया अंदाज में पूछते नजर आते हैं कि वह और उनके पति में से कौन बेहतर है. जवाब में निकिता अपने पति की जमकर तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उनके पति बेहद भरोसेमंद हैं, जिनके साथ वह बहुत खुश हैं. इसी हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान समर सिंह और निकिता के बीच नजर आती रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है.
इस गाने के आने के बाद से नेटिजंस की जमकर प्रतक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘ये गाना बहुत अच्छा लगा किसी तरफ का कोई जातिवाद नहीं. धन्यवाद भाई.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘बहुत अच्छे लेखक है समर भाई.’ इसके अलावा अन्य यूजर इस गाने की बहुत तारीफ कर रहे हैं.
आजकल रील्स का जमाना चल रहा है. प्रेमी लोग इस गाने को रील में अपने पसंदीदा पार्टनर को टैग करते हुए इस सॉन्ग को प्रयोग कर सकते हैं. ये गाना युवाओं और शादीशुदा लोगों के भी दिलों को जीत रहा है. इसलिए दर्शक इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…