<

इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित छात्रा का हौसला बढ़ाने के लिए पूरे स्कूल ने मुंडवा लिया अपना सिर

राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद ही भावुक और प्रेरणादायक मामला (Emotional and Inspiring Incident) सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Goes Viral On Social Media) हो रहा है. देखा जा सकता है कि सभी सहपाठियों और शिक्षकों (Classmates and Teachers) ने मिलकर अपने सिर मुंडवा (Head Shave) लिए हैं.

A cancer-stricken student’s courage inspires an entire school to shave their heads: राजस्थान के जोधपुर से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है. जहां,   एक कैंसर पीड़ित स्कूली छात्रा और उसके साथियों और शिक्षकों के बीच एकजुटता की मिसाल देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा, हर कोई तमाम छात्रों की जमकर सरहाना कर रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

हौसले की एक अनूठी पहल

कहा जाता है कि स्कूल केवल अक्षर ज्ञान की जगह नहीं होती, बल्कि वह संस्कार और सहानुभूति सीखने की पाठशाला भी होती है. ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है. जहां, के एक निजी स्कूल में जब एक छात्रा के कैंसर के इलाज (कीमोथेरेपी) की वजह से बाल झड़ने लगे, तो वह मानसिक तनाव में आ गई.  एक छोटी बच्ची के लिए समाज और सहपाठियों के बीच बिना बालों के जाना एक बेहद ही बड़ी चुनौती थी. 

छात्रा की मायूसी को देखते हुए उसके सहपाठियों और शिक्षकों ने जो किया, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. बच्ची को यह अहसास दिलाने के लिए कि वह अकेली नहीं है, स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों ने अपने सिर मुंडवा लिए. 

यहां देखें वायरल वीडियो

एकता और समानता का संदेश

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो इसमें साफ रूप से देखा जा सकता है कि दर्जनों बच्चे और उनके शिक्षक एक साथ सिर मुंडवाए हुए स्कूल परिसर से बाहर निकल रहे हैं. इस कदम के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह था कि क्लास में वह छात्रा खुद को अलग महसूस न करे. इसके अलावा जब पूरी क्लास एक जैसी दिखने लगी, तो उस बच्ची का आत्मविश्वास वापस लौट आया. फिलहाल, हर कोई छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की भी जमकर सरहाना कर रहा है. 

घटना से क्या मिलती है सभी को सीख

मानसिक स्वास्थ्य और बीमारी से लड़ने के लिए दवा से ज्यादा मुश्किल समय में अपनों के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. स्कूल ने सिखाया कि बाहरी रूप-रंग से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना ही असली शिक्षा होती है. जब पूरा स्कूल एक छात्रा के लिए खड़ा हुआ, तो उसकी बीमारी की जंग आधी आसान हो जाती है. 

हालांकि, यह वीडियो किस स्कूल का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस संदेश ने दुनिया भर के लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं और साथ ही यह वीडियो ‘इंसानियत अभी जिंदा है’ का सबसे बड़ा प्रमाण बन गया है.

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST