Sarkari Naukri UCO Bank Recruitment 2026: यूको बैंक में ऑफिसर की नौकरी (Bank Job) पाने का बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर जो कोई भी आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
UCO Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. यूको बैंक (UCO Bank) ने जनरलिस्ट ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत बैंक में कुल 173 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यूको बैंक की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा. हर पद के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.
यूको बैंक में ऑफिसर पदों पर चयन एक से अधिक चरणों में किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
स्क्रीनिंग
ग्रुप डिस्कशन
इंटरव्यू
बैंक आवश्यकतानुसार इनमें से किसी एक या एक से अधिक चरणों को लागू कर सकता है. अंतिम चयन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जो लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर घटते क्रम में होगी. कुछ मामलों में चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर भी किया जा सकता है.
यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
आवेदन करने का Direct Link
नोटिफिकेशन का लिंक
आवेदन के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा.
SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 175 रुपये
अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क: 800 रुपये
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से भरें और दस्तावेज़ सही तरीके से अपलोड करें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना, अपडेट या बदलाव के लिए उम्मीदवारों को केवल UCO बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…