<
Categories: जॉब

UPPSC RO/ARO Exam Date: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ एग्जाम शेड्यूल में बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा

UPPSC RO/ARO 2025 Exam Schedule: यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव कर दिया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक uppsc.up.nic.in के जरिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.

UPPSC RO/ARO 2025 Exam Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा 2025 की तारीखों में बदलाव कर दिया है. आयोग की ओर से जारी नए नोटिस के अनुसार अब यह मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. पहले यह परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को प्रस्तावित थी. तारीखों में बदलाव की जानकारी उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.

पहले दिन का पूरा टाइम टेबल

नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत पहले दिन यानी 2 फरवरी 2026 को सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा. इसके बाद सेक्शन-1 (पारंपरिक/विषयनिष्ठ) के अंतर्गत सामान्य हिंदी और लेखन का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. वहीं सेक्शन-2 (वस्तुनिष्ठ) सामान्य शब्दावली और व्याकरण का पेपर शाम 4:30 बजे से 5 बजे तक लिया जाएगा.

दूसरे दिन हिंदी निबंध परीक्षा

3 फरवरी 2026 को हिंदी निबंध का पेपर आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. इस पेपर को लेकर उम्मीदवारों में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि निबंध परीक्षा में भाषा, विचारों की स्पष्टता और अभिव्यक्ति का अहम रोल होता है.

बदली हुई तारीखें कैसे देखें और डाउनलोड करें

उम्मीदवार बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन कर सकते हैं. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर उपलब्ध RO/ARO मुख्य परीक्षा 2025 से जुड़े नोटिस लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें नई तारीखें और परीक्षा का पूरा शेड्यूल दिया होगा. उम्मीदवार इस फाइल को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं.

प्रारंभिक परीक्षा और चयन प्रक्रिया का विवरण

UPPSC ने 16 सितंबर 2025 को RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया था. इसमें कुल 7,509 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाया गया. इनमें 338 समीक्षा अधिकारी पदों के लिए 6,093 उम्मीदवार, 79 सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए 1,386 उम्मीदवार और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के दो पदों के लिए 30 उम्मीदवार शामिल हैं.

प्रतियोगिता का स्तर

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 10,76,004 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 27 जुलाई 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा में 4,54,589 अभ्यर्थी शामिल हुए. इससे साफ है कि प्रतियोगिता बेहद कड़ी है और मुख्य परीक्षा में सफलता के लिए रणनीतिक तैयारी ज़रूरी है. अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए उम्मीदवार UPPSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST