UPSC ESE Prelims Result 2026 OUT: इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ESE प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsc.gov.in/sites/default/files के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. UPSC ESE प्रीलिम्स परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. देशभर के हजारों इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो भारत सरकार की विभिन्न तकनीकी सेवाओं में भर्ती का प्रमुख माध्यम है.
UPSC ESE Prelims Result 2026 ऐसे करें चेक
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “UPSC ESE Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध होगी.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
रिजल्ट आमतौर पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं।
अब अगला कदम: मेन एग्जाम
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) परीक्षा 2026 में शामिल होने के योग्य हैं. आयोग के अनुसार, मेन परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. मेन एग्जाम इस भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण होता है, जहां विषय-विशेष की गहन समझ और विश्लेषण क्षमता की परीक्षा ली जाती है. इसलिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना समय गंवाए अपनी तैयारी तेज कर दें.
ई-एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
UPSC ने जानकारी दी है कि मेन परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले उम्मीदवार अपने ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए होंगे. UPSC ESE 2026 का सफर अब और चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है. जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स पार कर लिया है, उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है. अब नजरें मेन एग्जाम पर टिकी हैं, जो अंतिम चयन की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा.