<
Categories: जॉब

UPSC Vacancy: भारत सरकार में अफसर बनने का शानदार मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri UPSC IES/ISS Recruitment 2026: भारत सरकार में अधिकारी बनने का एक बढ़िया अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए सभी बातों को गौर से पढ़ें.

UPSC IES/ISS Recruitment 2026: अगर आप भारत सरकार में ऑफिसर की नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Indian Economic Service (IES) और Indian Statistical Service (ISS) के तहत अधिकारी के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार जो भी नौकरी का पाना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर दें ताकि हाथ से यह मौका निकल न जाए. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और URN क्या है?

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर एक यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जनरेट होता है, जो UPSC की सभी परीक्षाओं के लिए कॉमन रहता है. भविष्य में किसी अन्य परीक्षा के लिए आवेदन करते समय यही URN उपयोग में आएगा.

आयु सीमा और योग्यता

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

क्या है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या RuPay के माध्यम से किया जा सकता है. महिला उम्मीदवारों, SC/ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
UPSC IES/ISS Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
UPSC IES/ISS Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

UPSC IES/ISS परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
पार्ट I – लिखित परीक्षा (1000 अंक)
पार्ट II – वाइवा वॉइस/इंटरव्यू (200 अंक)

IES और ISS दोनों परीक्षाओं में अधिकतर प्रश्नपत्र वर्णनात्मक (Descriptive/Essay Type) होंगे. हालांकि, स्टैटिस्टिक्स पेपर I और II ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे.

ऐसे करें आवेदन

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
IES/ISS Exam 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
OTR पूरा करें और URN प्राप्त करें.
आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें.

अगर आप अर्थशास्त्र या सांख्यिकी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो UPSC IES/ISS Exam 2026 एक बेहतरीन अवसर है. समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता, क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:18 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST