होम / गर्मियों में चेहरे पर गंदगी और टैन की समस्या को हटाने के लिए अप्लाई करें ये घरेलू स्क्रब

गर्मियों में चेहरे पर गंदगी और टैन की समस्या को हटाने के लिए अप्लाई करें ये घरेलू स्क्रब

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 18, 2023, 11:19 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Homemade Summer Scrubs) गर्मी में स्किन संबंधी समस्या आम हो जाती है। तेज धूप त्वचा की चमक को छीन लेती है। जिससे चेहरे पर गंदगी और टैन की समस्या होती है। ऐसे में आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को साफ करने में मददगार है। जिससे आप पिंपल्स और ब्लैकहेड्स से भी राहत पा सकते हैं। तो यहां जानिए इन स्क्रब को बनाने का तरीका।

1. पपीते का स्क्रब

पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में त्वचा को निखारने के लिए आप पपीते का स्क्रब चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पके पपीते को टुकड़ों में काट लें, अब इसे मैश कर लें। इसमें ओट्स और दही मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. बादाम स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए बादाम को पीसकर तैयार कर लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। गर्मियों में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए यह बेहतरीन फेस पैक है।

3. एलोवेरा स्क्रब

गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाने के लिए आप एलोवेरा का स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच कॉफी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

4. ओट्स स्क्रब

इससे स्क्रब बनाने के लिए ओट्स का पाउडर लें, इसमें एक-दो चम्मच दही मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

5. टमाटर और शहद का स्क्रब

टमाटर का पल्प अलग कर लें, इसमें शक्कर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

6. कॉफी और दही का स्क्रब

कॉफी में मौजूद कैफिन स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं। अब इससे चेहरे पर स्क्रब करें, कुछ देर बाद साफ कर लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT