होम / Vastu Tips: भूलकर भी घर के बाथरुम में ना रखें ये 5 चीजें, आर्थिक तंगी का करना पडेगा सामना

Vastu Tips: भूलकर भी घर के बाथरुम में ना रखें ये 5 चीजें, आर्थिक तंगी का करना पडेगा सामना

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 22, 2023, 10:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips, मुंबई: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। वहीं, लापरवाही बरतने से घर की खुशियां गायब हो जाती हैं। व्यक्ति हर समय परेशान रहता है। ज्योतिष वास्तु नियम पालन करने की सलाह देते हैं। घर में मौजूद बाथरूम के लिए भी वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम से नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इनसे वास्तु दोष लगता है।

बाथरूम में गलती से भी ये चीजें न रखें

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी टूटे प्लास्टिक का सामान न रखें। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर बाल्टी या मग टूट जाए, तो तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।
  2. घर के बाथरूम में टूटा शीशा रखना शुभ नहीं होता है। अगर शीशा टूट गया है, तो बदल दें। लापरवाही बरतने से आर्थिक तंगी होती है।
  3. वास्तु जानकारों की मानें तो बाथरूम में गीले कपड़े नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसके लिए कभी भी बाथरूम में गीले कपड़े न पड़े रहने दें।
  4. अक्सर महिलाएं नहाने के बाद टूटे हुए बाल को बाथरूम में पड़े रहने देते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। बाथरूम में टूटे बाल रखने से वास्तु दोष लगता है। इससे व्यक्ति जीवन में मन मुताबिक तरक्की नहीं कर पाता है।
  5. बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से वास्तु दोष लगता है। ज्योतिषियों की मानें तो बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है। इस वजह से व्यक्ति को बुरे समय से गुजरना पड़ता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT