Vastu Tips: नए साल पर धन वर्षा के लिए करें ये आसान उपाय, साल भर नही होगी पैसो की कमी
Vastu Tips: नए साल पर घर के वास्तु शास्त्र में सुधार करेंगे तो सुख-समृद्धि का वास होगा। वास्तु के अनुसार, नए साल पर घर के सामानों को उचित जगह पर रखें। यदि नए साल पर वास्तु के हिसाब से अपने घर की वस्तुओं की दिशा बदलेंगे तो आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे में […]
Vastu Tips: नए साल पर घर के वास्तु शास्त्र में सुधार करेंगे तो सुख-समृद्धि का वास होगा। वास्तु के अनुसार, नए साल पर घर के सामानों को उचित जगह पर रखें। यदि नए साल पर वास्तु के हिसाब से अपने घर की वस्तुओं की दिशा बदलेंगे तो आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे में हम आपको आज कुछ आसान वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें नए साल पर अपनाएंगे तो आप पर धन की वर्षा होगी। तो यहां जानिए कि नए साल पर आखिर कैसे बदलें घर का वास्तु की शुभ हो।
नए साल पर धन वर्षा के लिए करें ये आसान उपाय
वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा का विशेष महत्व है। इस दिशा में बनी दीवार पर भूल कर भी कोई पेंटिंग न लगाएं। इसके साथ ही इस दीवार पर नीले रंग की कोई भी चीज न लगाएं। मान्यता है कि ऐसे में परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बाजार से नीले रंग का एक गुल्लक खरीद लाएं। इस गुल्लक को घर के अंदर उत्तर दिशा में रखें। इस गुल्लक में रोज सिक्के डालें। ऐसा करने से वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पैसों की कमी नहीं होगी और घर धन-धान्य से भरा रहेगा।
इस उपाय के साथ ही घर के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में तांबे के बने स्वस्तिक को लगाए। कहते हैं कि यदि लक्ष्मी माता नकद के रूप में घर में पधारेंगी तो उनके रास्ते के बीच कोई भी बाधा नहीं आ सकेगी। मां लक्ष्मी सरलता से आगमन कर सकेंगी।
घर के सभी जरुरी कागज व गहने तिजोरी में रखे जाते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार ये तिजोरी घर की पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। खास बात ये भी है कि लॉकर या अलमारी सफेद रंग की हो तो ज्यादा शुभ होता है।
घर की उत्तर व पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो इससे धन आगमन के रास्ते में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।