Hindi News / Kaam Ki Baat / Follow These Vastu Rules At The Beginning Of The New Year

New Year Vastu Tips: नए साल की शुरुआत पर इन वास्तु नियमों को करें फॉलों, मिलेगी सुख, शांति और समृद्धि

New Year Vastu Tips 2023: सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। घर के निर्माण से प्रवेश समय तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वहीं, घर के डेकोरेशन के समय भी वास्तु नियम का पालन करना जरूरी होता है। इससे जीवन गतिमान रहता है। वहीं, वास्तु नियमों का पालन न करने […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

New Year Vastu Tips 2023: सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। घर के निर्माण से प्रवेश समय तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वहीं, घर के डेकोरेशन के समय भी वास्तु नियम का पालन करना जरूरी होता है। इससे जीवन गतिमान रहता है। वहीं, वास्तु नियमों का पालन न करने से शुभ काम में बाधा आती है। घर में कलह जैसी स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा, घर से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रस्थान कर जाती हैं।

इसके लिए वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साल भर धन का आगमन होता है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों को ध्यान में जरूर रखें।

वो पेंटिंग जिसे खरीदते ही डर से थर-थर कांपने लगते हैं लोग, खरीददार को भी  बेचने पर कर देती है मजबूर

New Year Vastu Tips 2023.

कैलेंडर को सही दिशा में लगाएं

अक्सर नए साल पर लोग अपने घरों में कैलेंडर लगाते हैं। हालांकि, कैलेंडर लगाते समय वास्तु नियम का ख्याल नहीं रखते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें। वास्तु पंडितों की मानें तो घर के पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए। इसके लिए नव वर्ष के मौके पर घर की पूर्व दिशा के दीवार पर कैलेंडर लगाएं। इससे घर में धन का आगमन होता है। वहीं, सबसे अहम बात यह है कि कैलेंडर उगते सूरज का लगाएं।

तरक्की और उन्नति के लिए घर लाएं ये चीजें

लोग नए साल पर एक दूसरे को गिफ्ट देकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, कई लोग पर तरक्की और उन्नति के लिए घर पर लाफिंग बुद्धा, कछुआ, गणेश जी की प्रतिमा लाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में तरक्की और उन्नति के लिए नए साल पर कछुआ लाने की सोच रहें हैं, तो फेंगशुई कछुआ घर लाएं। वहीं, फेंगशुई कछुआ को घर की उत्तर दिशा में रखें। उत्तर दिशा मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इससे व्यर्थ के खर्च पर अंकुश लगता है। साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी वृद्धि होती है।

नेगेटिविटी दूर करें

नए साल के पहले दिन घर से नकारात्मक शक्ति को दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर घर का पोछा लगाएं। इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो जाती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। वहीं, नए साल के पहले दिन घर पर बहती जलधारा की तस्वीर जरूर लगाएं।

Tags:

new year 2023Spiritual newsSpiritual news in HindiVastu DoshVastu ShastraVastu Tipsवास्तु उपाय
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue