Hindi News / Kaam Ki Baat / History Of March 13 Today Is Full Of Historical Events Know Here India News

History of March 13: ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन, यहां जानें   

India News (इंडिया न्यूज़), History of 13 March: देखा जाए तो हर बीतता दिन अपने आप में एक इतिहास को छोड़ता जाता है। लेकिन वो ऐतिहासिक हो जाता है जब उस साल उस तारीख को कुछ बड़ा हो जाता है। अब ये अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। कुछ ऐसा जिसे भूलना आसान […]

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), History of 13 March: देखा जाए तो हर बीतता दिन अपने आप में एक इतिहास को छोड़ता जाता है। लेकिन वो ऐतिहासिक हो जाता है जब उस साल उस तारीख को कुछ बड़ा हो जाता है। अब ये अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। कुछ ऐसा जिसे भूलना आसान नहीं और जिसे याद रखना जरुरी है। वही तो इतिहास है। भारत (India) और विश्व (World) में 13 मार्च को कुछ ऐसा हुआ था जिसे हर किसी को पता होना चाहिए। चलिए उन तारीखों पर और उन घटनाओं पर नजर डालते हैं।

ऐतिहािक घटनाएं

  • 1560 – इस साल स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा कर लिया था।
  • 1774 – यहा वो साल है जब भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय को खोला गया था।
  • 1800 – मराठा राजनेता नाना फडनवीस ने दुनिया को अलिव्दा कह दिया था।
  • 1881 – रूस के सम्राट अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या कर दी गई थी।
  • 1899 – आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का जन्म इसी साल हुआ थ।
  • 1921 – मंगोलिया ने चीन से आजादी हासिल की थी।
  • 1940 – भारतीय क्रांतिकारी रहे ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियों की बौछार कर दी थी।
  • 1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धुरंधरों के लिए अर्जुन पुरस्कार देने का ऐलान हुआ था।
  • 1996 – हिन्दी फिल्मों के जाने- मानें अभिनेता शफी ईनामदार ने अंतिम सांस ली थी।
  • 1980 – भाजपा सांसद और संजय गांधी के पुत्र वरुण गांधी का जन्म इसी साल में हुआ था।
  • 2004 – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खाँ का निधन हुआ था।
  • 2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचा था।
  • 2009 – सार्क साहित्योत्सव का आरंभ आगरा में इसी साल हुआ था।
  • 2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका केपास तेल टैंकर और नौका के बीच टक्कर हो गई थी। इस हासे में 110 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी।
  • 2013 – कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप, पोप फ्रांसिस बने थे।
  • 2016 – इसी साल तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था। इस हमले में 37 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
  • 2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का हमला हुआ था। इस हमलें में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान शहीद हो गए थे।

Also Read:- 

टोपियों के ऊपर बटन क्यों होता है और इसे क्या कहते हैं? 90 फीसदी लोग नहीं दे पाएंगे इसका जवाब

History of March 13

Tags:

Breaking India NewsIndia newslatest india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue