इंडिया न्यूज़: (Homemade Face Wash) गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्या खासतौर पर देखने को मिलती है। बता दें कि बढ़ते तापमान का असर सीधा हमारी स्किन पर पड़ता है। जैसे कि त्वचा का लाल होना, सनबर्न, पिंपल्स, डार्क पैचेस आदि। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखना होगा। ऐसे में आज आपको घरेलू फेस वॉश के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप स्किन संबंधी समस्या से निजात पा सकती हैं।
एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हाइड्रेटिंग गुणों से भी भरपूर हैं, जो स्किन सेल्स को अंदर से हाइड्रेट करता है। यह सन टैनिंग से भी बचाने में सहायक है। एलोवेरा का फेसवॉश बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
Homemade Face Wash.
इसे बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें एक टी-स्पून बेसन मिलाएं। फिर पानी डाल कर इसका मिश्रण तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
गर्मी के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप पुदीना से बने फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। इससे त्वचा की चमक बरकरार रहेगी। इसके इस्तेमाल से एक्ने की समस्या भी कम हो सकती है।
सबसे पहले पुदीने के पत्तियों के पानी से धो लें। अब इसे पीस लें। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इससे गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
तुलसी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्या जैसे मुंहासे, संक्रमण आदि को ठीक करने में मदद करते हैं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को साफ कर लें, इसे पीस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।