होम / भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज स्वस्थ हुआ

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज स्वस्थ हुआ

Vir Singh • LAST UPDATED : July 31, 2022, 1:58 pm IST

इंडिया न्यूज, तिरुवनंतपुरम:
मंकीपॉक्स मामले में रविवार को केरल से बड़ी राहत की खबर सामने आई। यहां राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती इस संक्रमण का मरीज ठीक हो गया है। 35 वर्षीय यह व्यक्ति कोल्लम का रहने वाला था। 13 जुलाई को सामने आया मंकीपॉक्स का यह देश में यह पहला मामला था। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मरीज के ठीक होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मंकीपॉक्स के मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और यह अपने आप में एक सुखद सूचना है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है।

मरीज के दो बार किए परीक्षण, परिवार की रिपोर्ट भी निगेटिव

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान के निर्देशानुसार 72 घंटे के अंतराल पर मरीज के दो बार परीक्षण किए गए और सारे नमूने निगेटिव पाए गए। उन्होंने कहा, कि मरीज मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है। उसके गांंठ व सूजन पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उसे अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के सदस्यों की जांच के परिणाम भी निगेटिव हैं।

बाकी दो मरीजों की हालत भी स्थिर : वीणा जॉर्ज

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के अनुसार बाकी दो मरीजों की हालत भी संतोषजनक है। ये दोनों यह मरीज केरल के कोल्लम शहर के रहने वाले हैं। ये यूएई से वापस आने के बाद 14 जुलाई को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शारीरिक और मानसिक रूप से दोनों स्वस्थ है। उनकी त्वचा पर मौजूद धब्बे पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

दुनिया में डरावना माहौल, 75 से ज्यादा देशों में फैला

गौरतलब है कि मंकीपॉक्स को लेकर देश व दुनिया में डरावना माहौल बना हुआ है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें केरल में तीन और एक दिल्ली में है। अफ्रीका में सबसे पहले मंकीपॉक्स की उत्पति हुई और कुछ ही दिन में अब तक इसका संक्रमण 75 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़े :  पंजाब के जालंधर में ट्रैक पर बैठे किसान, ट्रेनें बाधित, एसकेएम ने किया है बंद का ऐलान

ये भी पढ़े : पीएम के मन की बात : ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे सभी देशवासी

ये भी पढ़े : पात्रा चॉल भूमि घोटाला : जांच में सहयोग न करने के बाद संजय राउत के घर ईडी के छापे

ये भी पढ़े :  उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT