Hindi News / Latest News / 2025 Predictions Nostradamus Predictions For The Year 2025 You Will Sweat After Knowing

जो न सुनी…ना देखीं, 2025 में आएंगी ऐसी आपदाएं, AI होगा इतना भयानक…मंगल ग्रह को लेकर हुई ऐसी भविष्यवाणी

2025 Predictions: 2025 को लेकर पहले ही कई भविष्यवक्ता अलग-अलग तरह की भवष्यवाणियां कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एथोस सैलोमे का नाम भी जुड़ चुका है।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), 2025 Predictions: 2025 को लेकर पहले ही कई भविष्यवक्ता अलग-अलग तरह की भवष्यवाणियां कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एथोस सैलोमे का नाम भी जुड़ चुका है। ‘लिविंग नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर एथोस सैलोमे ने 2025 के लिए कई खतरनाक और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। इन भविष्यवाणियों के अनुसार, आने वाले साल में वैश्विक स्तर पर कई अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं, जिनसे न केवल मानवता को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि समाज और राजनीति में भी बड़े बदलाव आ सकते हैं। सैलोमे की भविष्यवाणियों में वैज्ञानिक विकास, प्रौद्योगिकी, और अंतरिक्ष से जुड़े कई पहलुओं पर बात की गई है, जो भविष्य में दुनिया को तहस-नहस कर सकते हैं।

मानवता के लिए तैयार किया जा रहा है इंसान

सैलोमे ने सबसे बड़ा दावा यह किया है कि गुप्त लैब्स में मानवता के लिए एक नया इंसान तैयार किया जा रहा है। यह नया इंसान शारीरिक रूप से अधिक मजबूत और मानसिक रूप से बहुत तेज होगा। इस इंसान की विशेषताएं न केवल उसे बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाएंगी, बल्कि उसकी शक्ति और गति में भी गज़ब का बदलाव लाएंगी। सैलोमे के अनुसार, इस तरह के इंसान का अस्तित्व मानवता के लिए नई चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि इसके अस्तित्व से समाज में असमानताएं और संघर्ष बढ़ सकते हैं।

जहर नहीं, अमृत है ये पौधा! जानिए इसके 9 जबरदस्त फायदे, जो कर सकते हैं बड़े-बड़े रोगों का सफाया!

2025 Predictions

क्या है अरब देशों में सजा से छुटकारे के लिए चलने वाला ब्लड मनी? जिससे अभी बच सकती है निमिषा, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

AI खुद से फैसले लेने में होगा सक्षम

इसके साथ ही, एथोस सैलोमे ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपनी सीमा को पार कर जाएगा। AI अब खुद से फैसले लेने में सक्षम होगा, जो वैश्विक घटनाओं और समाज पर अप्रत्याशित प्रभाव डाल सकता है। यह तकनीकी प्रगति कार्यस्थल, राजनीति, और व्यक्तिगत जीवन में भी बड़े बदलाव का कारण बन सकती है। AI के इस विकास से नौकरीयों के स्वरूप में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, और कुछ क्षेत्र तो पूरी तरह से ही बदल सकते हैं।

बढ़ेगा वैश्विक ऊर्जा संकट

सैलोमे ने एक भविष्यवाणी है भी कि है कि 2025 में वैश्विक ऊर्जा संकट का जानबूझकर निर्माण किया जाएगा। इसके तहत शून्य-बिंदु ऊर्जा के जनरेटर, जो अभी तक गुप्त रखे गए हैं, उनका पर्दाफाश किया जाएगा। इन जनरेटरों का उद्देश्य आम जनता को प्रभावित करना होगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ सकता है और लोगों के जीवन स्तर पर गंभीर असर पड़ सकता है। सैलोमे के अनुसार, 2025 में इम्प्लांटेबल चिप्स को ‘जनता की भलाई’ के नाम पर पेश किया जाएगा, जो दरअसल नागरिकों की निगरानी का एक तरीका हो सकते हैं। यह चिप्स सरकारों को नागरिकों पर नजर रखने की शक्ति देंगे, जिससे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और गोपनीयता पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

आपदाओं के आने से जीवन हो जायेगा तबाह

इसके अलावा, भू-इंजीनियरिंग के उपयोग से ऐसी आपदाएं उत्पन्न की जा सकती हैं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। जलवायु परिवर्तन, सूखा, तूफान, और अन्य प्राकृतिक आपदाएं ऐसी जगहों पर हो सकती हैं जिनका पहले कभी ख्याल नहीं किया गया था। इन आपदाओं के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर तनाव और समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मंगल ग्रह पर जीवन के अस्तित्व का मिलेगा प्रमाण

सैलोमे ने यह भी दावा किया है कि 2025 में सरकारें मंगल ग्रह पर जीवन के अस्तित्व का प्रमाण पेश कर सकती हैं। इसके अलावा, एलियंस के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हो सकता है, जो दुनिया के दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदल सकता है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में नई दिशा दे सकता है।

गुप्त सैन्य हथियारों से जुड़े खुलेंगे कई राज

सैलोमे के अनुसार, आने वाले समय में भूमिगत ठिकानों और गुप्त सैन्य हथियारों से जुड़े कई राज भी खुल सकते हैं, जिससे वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है। एलियंस से संबंधित जानकारी को लेकर कई देशों के बीच विवाद पैदा हो सकते हैं, जो वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकते हैं।

जीवन होगा बुरी तरह प्रभावित

इन भविष्यवाणियों के अनुसार, 2025 मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से समाज पर असर पड़ेगा, वहीं कुछ गहरी साजिशें और भू-राजनीतिक विवाद भी जन्म ले सकते हैं। सैलोमे की ये भविष्यवाणियां समाज के विभिन्न पहलुओं को चुनौती देती हैं, जो आने वाले समय में लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं।

नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान

Tags:

2025 PredictionsNostradamus predictions for the year 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue