Hindi News / Lifestyle Fashion / Eating Fish Benefits Woman Ate This Fish For Just 3 Months And Lost 15 Kg Of Weight Even The Doctors Were Surprised To See

इस महिला ने 3 महीने तक खाई सिर्फ ये चीज, घटाया 15 किलो वजन, डॉक्टर्स भी नहीं कर पा रहे यकीन!

Eating Fish Benefits: महिला का दावा है कि उसने 3 महीने तक सिर्फ मछली खाकर 15 किलो वजन कम कर लिया है। उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Eating Fish Benefits: मछली खाने के कई फायदे बताए गए हैं, इसका सेवन से सेहत के लिए और आंखो की रौशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि मछली खाने से आपका वजन कम हो जाएगा? एक्सपर्ट्स अपना जानकारी में कहते हैं कि अगर आप मछली खाने के इतने ही शौकीन हैं तो इसे ग्रिल्ड या बेक करके खाएं. ये काफी फायदेमंद रहेगा। लेकिन हां, कभी भी ज्यादा मात्रा में मछली नहीं खानी चाहिए। लेकिन एक महिला का दावा है कि उसने 3 महीने तक सिर्फ मछली खाकर 15 किलो वजन कम कर लिया है। उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

109 किलो था वजन

न्‍यूयॉर्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोर‍िडा में रहने वाली एक महिला जेन क्रुमेट जो 62 वर्ष की है। वह कुछ ही समय पहले रिटायर हुई हैं। कुछ महीने पहले उसका वजन 240 पाउंड यानी करीब 109 किलो था। वह इतनी परेशान थी कि उसके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। वह एक डॉक्टर से मिली, जिसने उसे तमाम तरह की परेशानियों के बारे में बताया। उसने उसे कई चीजें खाने-पीने से मना किया। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। क्रुमेट ने बताया, मेरे पैरों में बहुत दर्द रहता था। सूजन थी। मुझे बहुत भूख लगती थी, जिसकी वजह से मैं कुछ भी खा लेती थी।

शरीर के लिए इस समय पर शिलाजीत का सेवन देता है 10 घोड़ो जितनी ताकत, हैरान रह जाएंगे आप इसलिए आज से कर लें टाइम नॉट!

Eating Fish Benefits: इस महिला ने 3 महीने तक खाई सिर्फ ये चीज, घटाया 15 किलो वजन

आप भी अगर 30 पार हैं तो ऐसी छोटी-छोटी गलतियों से हो जाएं सावधान, समय रहते कर लें ये बदलाव वरना झेलना पड़ेगा कुछ ऐसा

डॉ ने बताया अनोखा तरीका

क्रूमेट ने बताया कि मैंने कोशिश करना छोड़ दिया था, लेकिन फिर मेरी मुलाकात डॉ. एनेट बोसवर्थ से हुई। उन्होंने वजन घटाने का जो तरीका बताया, वो हैरान कर देने वाला था। डॉ. बोज के नाम से मशहूर बोसवर्थ ने मुझे ‘फिश फास्ट’ पर रहने का आइडिया दिया था। आप सोच रहे होंगे ये क्या है? डॉ. बोज ने कहा कि मुझे तीन महीने तक सिर्फ सार्डिन मछली खानी चाहिए। इससे वजन तेजी से कम होगा। पहले तो मुझे ये अजीब लगा, लेकिन जब उन्होंने इसके फायदे बताए तो मैं भी हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि ये मछली खाने को बहुत तेजी से पचाती है। ये शरीर के फैट को तेजी से बर्न कर उसे एनर्जी में बदलती है। डॉ. बोज ने खुद इसकी कहानी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।

सार्डिन मछली खाने के फायदे

जिसके बाद से क्रमेट ने रोजाना सार्डिन मछली खाना शुरू कर दिया। यह एक तैलीय मछली है। इसके बावजूद वह रोजाना चार डिब्बे सार्डिन खाती है। इससे उसे रोजाना करीब 1500 कैलोरी मिलती है। इस प्रयोग को शुरू करने से पहले क्रमेट रोजाना अपना वजन मापती थी। लेकिन वजन कम नहीं हो रहा था। लेकिन मछली खाने के दो हफ्ते बाद ही चौंकाने वाले बदलाव दिखने लगे।

उसका वजन 12 पाउंड कम हो गया। तीन महीने में उसका वजन 15 किलो कम हो गया। यह मछली इतनी फायदेमंद है कि अमेरिका में डॉक्टर बीमार लोगों को भी इसे खाने की सलाह देते हैं। सार्डिन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो दिमाग को फायदा पहुंचाता है। कैलोरी बहुत कम होती है। क्रमेट के शरीर में इतनी तेजी से बदलाव आया कि डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए।

गधे के दूध से नहाती थी ये रानी? जिसकी खूबसूरती से कोई भी राजा हो जाता था दीवाना

Tags:

India News Lifestyleindianewsnews indiatoday india newsweight loss dietइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue