पैरों की सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं और जानिए कारण
इंडिया न्यूज़, Home Remedies Swelling Feet Problem : पैरों की सूजन कई कारणों से हो सकती है आमतौर पर ठंड के मौसम में पैरों में सूजन देखने को मिल ही जाती है अक्सर लोग इसे बीमारी समझ बैठते हैं, लेकिन ये कोई बीमारी नहीं है बॉडी में कई समस्याओं की वजह से पैर में सूजन […]
इंडिया न्यूज़, Home Remedies Swelling Feet Problem : पैरों की सूजन कई कारणों से हो सकती है आमतौर पर ठंड के मौसम में पैरों में सूजन देखने को मिल ही जाती है अक्सर लोग इसे बीमारी समझ बैठते हैं, लेकिन ये कोई बीमारी नहीं है बॉडी में कई समस्याओं की वजह से पैर में सूजन आ सकती है।
आपकी पूरी बॉडी में या फिर किसी अंग विशेष में सूजन आ सकती है। पैरों में सूजन एक आम समस्या है, जो पोषण की कमी, शारीरिक गतिविधियां न करने या मोटापे की वजह से होती है। यह शरीर में अत्यधिक पानी एकत्र होने के कारण हो सकता है, कई बार ज्यादा पैदल चलने, बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी, पुरानी चोट या फिर पैरों में ठीक तरह से रक्त प्रवाह न होने पर भी पैरों में सूजन आ जाती है। ऐसे में पैरों में बहुत दर्द होने लगता और दवाइयों से जल्दी आराम नहीं मिलता, लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
Home Remedies swelling feet problem
पैर की सूजन में क्या खाना चाहिए?
यदि आपको पैरों में या फिर शरीर के किसी भीहिस्से में सूजन दिखे, तो केला और टमाटर का सेवन जरूर करें। इसमें पोटैशियम बहुत होता है। यह शरीर में सोडियम के स्तर को कम करता है, जिससे वाटर रिटेंशन की समस्या नहीं होती है। टमाटर खाने से शरीर से गंदे पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, क्योंकि यह खून को साफ करने का भी काम करता है।
आप पैरों की सूजन को ठीक करने के लिए तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। सरसों के तेल में कई तरह के मिनिरल्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
पैरों में सूजन से बचने के उपाय
जब भी आपके पैरों में सूजन होती है तो आप आइसपैक की मदद से सूजन और उसके दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप 4 से 5 बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में डालकर सूजन वाली पर सिकाई करें। ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
आप हल्दी की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और सूजन वाली जगह लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह भी बहुत फायदेमंद होगा।
नींबू भी आपके के लिए बहुत मददगार हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच दालचीनी चूर्ण, एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच दूध,सभी सामग्रियों को मिला लें। इस घोल को कुछ घंटों के लिए सूजन वाली जगह पर लगाएं। ख्याल रखें रात में सोने से पहले यह उपाय करें। इससे आपके पैरों की सूजन कम होगी।
एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर बेकिंग सोडा भी फायदेमंद हो सकता है इसके लिए आप दो चम्मच चावल को पानी में उबालें। अब इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना लें और 15 मिनट के लिए पैरों पर लगाएं। चावल के पानी के साथ मिलकर ये पैरों में जमा अधिक पानी को सोख लेता है और इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है यह बहुत फायदेमंद होता है।
सेंधा नमक में हाइड्रेटिड मैग्नीशियम सल्फेइ के क्रिस्टल होते हैं, जो मांसपेशियों में दर्द को ठीक कर तुरंत आराम दिलाता है। आधा कप सेंधा नमक को गर्म पानी से भरे एक टब या बाल्टी में डालें।10 से 15 मिनट के लिए अपने पैरों को इस पानी में डुबोकर रखें। आप इस उपाय को रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं। यह आपके पैरों की सूजन को कम करने में मदद करता है।
पैरों की मालिश करने से भी पैरों की सूजन कम होती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इन तरीकों से सूजन कम होने में भी मदद मिलेगी। आप पांच से दस मिनट तक मालिश करें।
पैरों में सूजन को कम करने के लिए आप व्यायाम जरूर करें एक ही जगह पर अधिक समय तक खड़े रहने या बैठने से भी पैरों में यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में कुछ व्यायाम इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं जैसे सैर, स्विमिंग, डांसिंग, रनिंग आदि। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होगा जिससे पैरों में सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।
आप एक ही जगह पर बैठकर काम न करें, थोड़ी देर घूम लेना चाहिए। जिससे पैरों में सूजन कम होगी।
पैरों में सूजन होने के कारण
पैर में मोच आना भी एक कारण हो सकता है।
दूर तक सैर करना।
हृदय संबंधित रोग का होना।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर।
महिलाओं में गर्भावस्था के समय।
बहुत देर तक पैरों को लटका कर बैठना।
ज्यादा देर तक खड़े रहना, व्यायाम या फिर खेलकूद आदि।
निष्कर्ष : पैरों में सूजन की समस्या से परेशान होने पर आप यह उपाय करें यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
Disclaimer : आप इन उपाय को भी करें और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।