होम / मुंहासे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से हैं परेशान, तो इन 3 होममेड स्क्रब का करें इस्तेमाल

मुंहासे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से हैं परेशान, तो इन 3 होममेड स्क्रब का करें इस्तेमाल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 8, 2023, 12:02 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Scrubs For Oily Skin, मुंबई: आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनना चाहते हैं, तो इसके लिए स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग जरूर शामिल करें। इसके अलावा त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए फेशियल स्क्रब का उपयोग करना भी काफी महत्वपूर्ण है। खासकर जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है, वो अक्सर मुंहासे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। तो ऐसे में यहां जानिए घरेलू स्क्रब के बारे मे, जिन्हें आजमाकर आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

1. खीरे का फेस स्क्रब

सामग्री:

खीरा, गुलाब जल।

बनाने की विधि:

  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक मसाज करें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर का जरूर प्रयोग करें।

2. कॉफी स्क्रब

सामग्री:

एक चम्मच कॉफी, एक बड़ा चम्मच दही।

बनाने की विधि:

  • एक बाउल में कॉफी पाउडर और दही को एक साथ मिला लें।
  • फिर इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें।

3. कीवी और शुगर स्क्रब

सामग्री:

कीवी, 2 चम्मच चीनी, जैतून का तेल।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कीवी के पल्प को अच्छे से मैश कर लें। इसमें दो चम्मच चीनी और चार बूंद जैतून का तेल मिलाएं।
  • अब इस स्क्रब को चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें।
  • 5 से 10 मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से धो लें।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक, आज OTT star के नाम से जाना जाता हैं ये सितारा -Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, शशि थरूर से लेकर हेमा मालिनी तक दूसरे चरण के मतदान में ये बड़े नाम है शामिल-Indianews
Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आज का अपना राशिफल- indianews
Lok Sabha Elections Phase 2: 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज होगा मतदान, इतने उम्मीदवारों के किस्मत पर लगा है दाव-Indianews
Lok Sabha Elections Phase 2 Live: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरु- indianews
Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
ADVERTISEMENT