Hindi News / Lifestyle Fashion / Relationship Tips Girls Do Not Take Initiative To Express Their Love First Know Why Only Boys Express It Every Time

क्यों लड़कियां पहले नहीं करती अपने प्यार की पहल, जानें लड़के ही क्यों करते हैं हर बार इजहार

Relationship Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार में पड़ने के बावजूद लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती हैं? लड़के अक्सर प्रपोज क्यों करते हैं? आज के इस दौर में भी ज्यादातर लड़कियां पहले अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

BY: Babli • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Relationship Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार में पड़ने के बावजूद लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती हैं? लड़के अक्सर प्रपोज क्यों करते हैं? आज के इस दौर में भी ज्यादातर लड़कियां पहले अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं। हालांकि, अब धीरे-धीरे लड़कियां भी प्रपोज करने लगी हैं लेकिन ऐसा करने से पहले वे हजार बार सोचती हैं। वे चाहती हैं कि लड़के यह जिम्मेदारी लें। आज हम आपको कुछ ऐसे दिलचस्प कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से लड़कियां पहले अपने प्यार का इजहार नहीं करना चाहती हैं।

  • नहीं चाहती रिजेक्शन
  • दिल टूटने का डर
  • बोल्ड टैग पाने से बचें

पाकिस्तान जैसी ‘सोच’ पर NC-Congress ने तोड़ी चुप्पी, Omar Abdullah ने Pak मंत्री को जोर का हड़काया

Uric Acid को कुरेद-कुरेद कर निकालने की हिम्मत रखते है ये 3 फ्रूट्स, 1 है कांटेदार तो दुसरे में भरा है गूदा अपार, जानें सेवन का तरीका!

Relationship Tips

नहीं चाहती रिजेक्शन

प्यार में रिजेक्शन का डर हर किसी को होता है। हालांकि, लड़कियां कभी भी किसी से रिजेक्ट नहीं होना चाहती हैं। प्यार में रिजेक्शन लड़कियों के लिए किसी सदमें से कम नहीं होता है। इससे बाहर आने में उन्हें काफी समय लगता है। अगर लड़के ना कहते हैं, तो लड़कियों को भी अपनी सेल्फ वर्थ कम महसूस होती है।

दिल टूटने का डर

कहा जाता है कि लड़कियां लड़के को पहले इजहार करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें हमेशा डर सताता है कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो लड़का उनसे कम प्यार करेगा। वह हर छोटी-छोटी बात पर उसे छोड़ कर जानें की धमकी देता रहेगा, जिससे उनका दिल टूट जाएगा।

पुलिस से छुपते-छुपाते कोर्ट पंहुचा सपा का ये बड़ा नेता, किया ऐसा काम कि हर एक के उड़ गए होश?

ख़ास महसूस करना

इसके साथ ही रिसर्च में पाया गया है कि लड़कियों को लड़कों से ज़्यादा डेट पर चलने के लिए कहा जाना पसंद होता है। यही वजह है कि लड़कियाँ किसी लड़के को पहले प्रपोज़ नहीं करती हैं। क्योंकि लड़कियाँ चाहती हैं कि उन्हें हमेशा ख़ास महसूस कराया जाए। उन्हें लगता है कि उनके कई चाहने वाले हैं। हर कोई ऐसा महसूस करना चाहता है लेकिन लड़कियाँ खुद को प्राथमिकता देना चाहती हैं। इसलिए वे पहले प्यार का इज़हार करने से बचती हैं।

बोल्ड टैग पाने से बचें

अपनी पसंद के लड़के को पहले प्रपोज़ करने वाली लड़कियों को बोल्ड टैग दिया जाता है। यानी उन्हें ऐसी लड़कियाँ माना जाता है जिन्हें आसानी से पाया जा सकता है। कोई भी लड़की अपने लिए ऐसी सोच बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए वे हमेशा पहले इजहार से बचती हैं और चाहती हैं की लड़का पहले इस चीज की पहल करें।

बंगाल की खाड़ी में खतरनाक हलचल…! पूरी तरह बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD की चेतावनी 

Tags:

relationship tipsलाइफस्टाइल
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue