Hindi News / Lifestyle Fashion / Use These Homemade Scrubs For Dry Skin Of Hands Palms Will Remain Soft And Beautiful

हाथों की रूखी त्वचा के लिए इन होममेड स्क्रब का करें इस्तेमाल, हथेलियां रहेंगी सॉफ्ट और खूबसूरत

India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Hand Scrubs: अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन शरीर के अन्य अंगों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। लगातार पानी के संपर्क में रहने से हाथों की त्वचा खुरदुरी और रूखी हो जाती है। हाथों की त्वचा पर ध्यान न देने से […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Hand Scrubs: अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन शरीर के अन्य अंगों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। लगातार पानी के संपर्क में रहने से हाथों की त्वचा खुरदुरी और रूखी हो जाती है। हाथों की त्वचा पर ध्यान न देने से इसकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। ऐसे में आप हथेलियों को सॉफ्ट बनाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल कर आप होममेड स्क्रब बना सकते हैं, तो यहां जानिए इसे बनाने की विधि।

1. कॉफी और नारियल तेल

कॉफी और नारियल तेल के इस्तेमाल से आप अपनी हाथों को नई चमक दे सकते हैं। इससे स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच कॉफी लें, इसमें नारियल तेल मिलाएं। इसके अलावा इस मिश्रण में लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिलाएं। अब इससे अपने हाथों पर मसाज करें। कुछ समय बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइज कर लें।

60 की उम्र में भी कैसे दिखती हैं Nita Ambani मात्र 30 की? अपनी स्पेशल डाइट का खुलासा करते हुए बताएं सभी राज

Homemade Hand Scrubs

2. दही और बादाम का स्क्रब

एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसे हुए बादाम मिलाएं। इस मिश्रण में एक चम्मच शहद भी मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। अब हाथों को माइश्चराइज करना न भूलें। बादाम का तेल या शिया बटर से मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

3. चीनी और जैतून तेल का स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच चीनी लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण से अपने हाथों पर धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

4. ओटमील और शहद का स्क्रब

इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर लें, अब इसे अपने हाथों पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

 

Read Also: बढ़ती उम्र के साथ स्किन हो गई है डल तो इस तरह ब्राउन शुगर को ब्यूटी रूटीन में करें शामिल, जाने इसके फायदे (indianews.in)

Tags:

beautyBeauty Tipsgharelu upayHomemade ScrubLifestyleSkin Careskin care tips

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue