होम / क्या आप भी खाने के लिए करते हैं डिस्पोजल के कप-प्लेट का यूज़? शरीर में इस प्रकार जहर की तरह कर रहे हैं प्रवेश!

क्या आप भी खाने के लिए करते हैं डिस्पोजल के कप-प्लेट का यूज़? शरीर में इस प्रकार जहर की तरह कर रहे हैं प्रवेश!

Prachi Jain • LAST UPDATED : August 10, 2024, 8:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Use Of Disposal: डिस्पोजल के कप और प्लेट्स का उपयोग आजकल बहुत आम हो गया है, खासकर समारोहों, पार्टियों, और फास्ट-फूड आउटलेट्स में। ये आसानी से उपलब्ध होते हैं और उपयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं, जिससे सफाई में भी आसानी होती है। लेकिन, इनका स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

जी हाँ…! मात्र कुछ देर का समय बचाने के लिए आजकल लोग अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर बैठते है बिना ये सोचे समझे की इससे उनके शरीर को कितना कुछ झेलना पड़ रहा हैं और शायद आगे भी पड़ सकता हैं। कई बार लोग समय बचाने के लिए बहार से खाना मांगा लेते हैं तो कभी बर्तन लेकिन डिस्पोज़ल का यूज़ उनके शरीर को जहर की तरह खा रहा हैं। कैसे? आइये जान लीजिये की कैसे ये आपके शरीर के लिए एक जहर बनता हैं……

डिस्पोजल के कप-प्लेट्स के नुकसान

प्लास्टिक के केमिकल्स:

कई डिस्पोजल के बर्तन प्लास्टिक से बने होते हैं, जिनमें बिसफेनॉल ए (BPA) जैसे हानिकारक रसायन पाए जाते हैं। ये रसायन गर्म खाने या पेय के संपर्क में आने पर उसमें मिल सकते हैं, जिससे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। यह केमिकल्स हार्मोनल असंतुलन, कैंसर, और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

मर्दों के बेजान पड़ चुके शरीर में ये 1 चीज भर देगी खली जैसी ताकत, बस रात को सोने से पहले कर ले सेवन?

स्टायरोफोम के प्रभाव:

स्टायरोफोम से बने डिस्पोजल के बर्तन भी आम हैं, जिन्हें पॉलिस्टाइरीन से बनाया जाता है। पॉलिस्टाइरीन गर्म खाने या पेय के संपर्क में आने पर स्टाइरीन नामक केमिकल रिलीज करता है, जो नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है और कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

माइक्रोप्लास्टिक्स:

डिस्पोजल के बर्तनों में माइक्रोप्लास्टिक्स भी हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर में जमा होते रहते हैं। इनका प्रभाव अभी पूरी तरह से ज्ञात नहीं है, लेकिन यह ज्ञात है कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बैड Cholesterol को धमनियों से कुछ दिनों में जड़ से साफ़ कर देगी दही, बस करना होगा ये ईजी सा स्टेप फॉलो?

इकोलॉजिकल असर:

डिस्पोजल के कप-प्लेट्स न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि ये पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। इनके नष्ट होने में कई साल लगते हैं, जिससे भूमि और जल प्रदूषण होता है।

बेहतर विकल्प

 

बायोडिग्रेडेबल बर्तन:

आजकल बाजार में बायोडिग्रेडेबल बर्तन उपलब्ध हैं, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित होते हैं और स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं डालते। इन्हें प्राकृतिक रूप से नष्ट किया जा सकता है।

कहीं आप भी तो नहीं पीते खाली पेट पानी? एक बार जान ले कितनी नुकसानदायक हो सकती हैं ये एक आदत

स्टील या कांच के बर्तन:

स्टील या कांच के बर्तन बार-बार उपयोग किए जा सकते हैं और ये स्वस्थ और पर्यावरण के लिए सुरक्षित विकल्प हैं।

पेपर बेस्ट बर्तन:

अगर डिस्पोजल ही उपयोग करना है, तो पेपर से बने बर्तन एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ये बायोडिग्रेडेबल होते हैं और इनका प्रभाव प्लास्टिक के मुकाबले बहुत कम होता है।

डिस्पोजल के कप-प्लेट्स का उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए, जितना हो सके, इनका उपयोग कम करने की कोशिश करें और सुरक्षित और टिकाऊ विकल्पों की ओर रुख करें।

क्या ब्रश करते समय आपकी भी जीभ से आ रहा हैं खून? आपका शरीर दे रहा हैं इस बीमारी का संकेत…

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT