India News(इंडिया न्यूज), Grey Divorce: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक डिवोर्स से जुड़ी पोस्ट लाइक की, जिसमें “ग्रे डिवोर्स” का ज़िक्र था। इस पोस्ट में लिखा था कि “तलाक किसी के लिए आसान नहीं होता है, कौन हमेशा खुश रहने के सपने नहीं देखता है”। इसके बाद से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ग्रे डिवोर्स शब्द का काफी ट्रेंड हो रहा है। लेकिन कई लोग इसके बारे में नहीं जानते।
ग्रे डिवोर्स तब होता है जब उम्रदराज कपल्स, जो कई सालों से शादीशुदा होते हैं, तलाक लेते हैं। ये कपल्स लगभग 15 से 20 साल या उससे ज्यादा समय तक शादीशुदा रहते हैं और उनकी उम्र लगभग 50 साल के आसपास होती है। इसे पश्चिमी देशों में ज्यादा देखा जाता है, लेकिन अब भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं।
Grey Divorce
ग्रे डिवोर्स का एक उदाहरण माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा हैं, जिन्होंने 27 साल की शादी के बाद तलाक लिया था। बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 20 साल की शादी के बाद तलाक लिया, और फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने 16 साल की शादी के बाद तलाक लिया। Grey Divorce
Shiv Mantra: गुप्त शिव मंत्र क्या है? जाप करने मात्र से बदल जाती है किस्मत
ग्रे डिवोर्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार कपल्स एक-दूसरे के साथ खुश नहीं रहते और अलग होना चाहते हैं। उनके बीच रोजाना झगड़े होते हैं, जिससे वे अलग होने का फैसला करते हैं। इसके अलावा, फाइनेंशियल कारण या किसी चीज को लेकर मतभेद भी हो सकता है। कई लोग बच्चों के सही पालन-पोषण के लिए साथ रहते हैं, लेकिन जैसे ही बच्चे बड़े हो जाते हैं, वे 15 से 20 साल की शादी के बाद तलाक लेते हैं।
रिटायरमेंट Age बढ़ाने पर क्यों अड़ा चीन? गिरती अर्थव्यवस्था से क्या है इसका सीधा कनेक्शन