Effective Tips To Weight Loss: इंग्लैंड के एक 52 साल के टीवी प्रेजेंटर ने कमाल कर दिखाया,सिर्फ 75 दिनों में उन्होंने अपने बढ़ते हुए पेट को काफी हद तक कम कर लिया. इस बदलाव के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि एक खास तरह का चैलेंज था.आखिर ऐसा कौन-सा वेट लॉस चैलेंज था जिसने उनकी फिटनेस जर्नी को पूरी तरह बदल दिया, चलिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी.
इस एक्टर ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
Fitness Transformation: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे फिट रहना लोगों के लिए चुनौती बन जाता है और अक्सर पेट की चर्बी बढ़ने लगती है. लेकिन इंग्लैंड के 52 वर्षीय टीवी प्रेजेंटर पैडी मैक्गिनेंस ने इस सोच को बदलकर दिखा दिया. उन्होंने 75 दिनों के भीतर अपने शरीर में ऐसा बदलाव किया कि उनकी फिटनेस लोगों के लिए मिसाल बन गई. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सही खानपान और कम बेली फैट बेहतर और लंबी जिंदगी से जुड़ा होता है.
पैडी ने अपनी इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ‘75 हार्ड’ नाम का एक खास चैलेंज अपनाया. यह कोई आम वेट लॉस प्लान नहीं, बल्कि अनुशासन और इच्छाशक्ति की कड़ी परीक्षा है. इसमें लगातार 75 दिनों तक कुछ तय नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है. सबसे मुश्किल बात यह है कि अगर बीच में एक भी दिन चूक हो जाए, तो पूरा प्रोसेस फिर से शुरू करना होता है.
इस चैलेंज के दौरान पैडी ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए. उन्होंने शराब और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना ली और हेल्दी, हाई-प्रोटीन डाइट को अपनाया. इससे उनके शरीर को जरूरी पोषण मिला और अतिरिक्त फैट कम होने लगा.उनका डेली रूटीन काफी हार्ड था,हर दिन दो बार 45-45 मिनट की एक्सरसाइज, जिसमें एक वर्कआउट बाहर खुली हवा में और दूसरा जिम में होता था. साथ ही, उन्होंने अपनी बॉडी की रिकवरी पर भी ध्यान दिया, जिससे लगातार वर्कआउट के बावजूद एनर्जी बनी रहे.
पैडी के अनुसार, यह सफर केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं था, बल्कि खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का भी था. उन्होंने पूरे चैलेंज के दौरान रोजाना लगभग 4 लीटर पानी पिया और एक भी बार चीट मील नहीं ली.उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कर दिखाया कि लगातार अनुशासन और मेहनत से कितना बड़ा बदलाव संभव है. 75 दिनों के अंदर उनकी कमर का साइज घटा, वजन कम हुआ और उनकी फिटनेस पहले से कहीं बेहतर हो गई. अब 52 साल की उम्र में भी वे खुद को ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कर रहे हैं.
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…