Alia Bhatt: 33 साल की उम्र में भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. जानिए उनकी डेली डाइट में क्या शामिल होता है, साथ ही वे खुद को फिट और एनर्जेटिक कैसे रखती हैं.
आलिया भट्ट हेल्थ और फिटनेस के लिए क्या खाती हैं
Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी जीवनशैली के लिए भी जानी मानी जाती हैं. 33 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी लेवल और फिट बॉडी लोगों को काफी इंस्पायर करती है. कई लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वे खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं. आलिया भट्ट आज 33 साल की हो गईं हैं और उन्होंने अब तक पहले ही कई ऐसी उपलब्धियां प्राप्त कर चुकी हैं, जो बहुत से लोग अपने जीवनकाल में भी हासिल नहीं कर पाते हैं.
हाल ही में उन्होंने BAFTA 2026 में सर्वश्रेष्ठ नॉन इंगलिश भाषा फिल्म का पुरस्कार प्रस्तुत किया, जहां उन्होंने कस्टम मेड सिल्वर गुच्ची गाउन और फर वाले सफेद स्टोल में बेहद ग्लैमरस लुक दिया था. बॉक्स ऑफिस और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनका बोल बाला बहुत कायम है, और हम हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हेल्दी और फिट रहने के लिए वे क्या खाती हैं. 33 साल की उम्र में भी वे किसी किशोर को टक्कर दे सकती हैं और उन्हें हल्की भी थकान नहीं होती है.
आलिया भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, मैं सच्ची भारतीय हूं, एकदम देसी वाला. वो कहती हैं कि मुझे सलाद नहीं जमता है. मुझे चावल दाल चाहिए, साथ में सब्जी चाहिए. रोटी के मामलों में मैं रागी रोटी, ज्वार कहां, मतलब विकल्प बदलते रहते हैं.
वो कहती हैं कि भारतीय, बहुत देसी होते हैं. मुझे सलाद खाना पसंद नहीं है, और इसके बजाय मैं सब्जियों के साथ चावल और दाल पसंद करती हूं. अगर मेरे पास रोटी है, तो मैं रागी रोटी या ज्वार से बनी रोटी खाती हूं. मैं चीनी को बिल्कुल भी हांथ नहीं लगाती.
अगर आपको लगता है कि यह उनकी हालिया डाइट है, तो आप गलत हो सकते हैं. आलिया भट्ट लंबे समय से स्वस्थ और हेल्दी खानपान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. 2018 में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, उनकी तत्कालीन डाइट एक्सपर्ट एंजी कसाबी ने बताया था कि अभिनेत्री ने अपनी डाइट को लेकर किस तरह सस्टेनेबल अप्रोच अपनाती हैं.
उनका कहना था कि, आलिया हेल्दी डाइट के प्रति बेहद समर्पित है. वह ज्यादातर शाकाहारी है. वह फिट रहना चाहती थी, वह पौष्टिक भोजन करना चाहती थी, जिसमें उसके शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्व मिलें.
आलिया आहार की शुरुआत हेल्दी डाइट से करती हैं – मुख्य रूप से सी फूड और सब्जियां, चावल में थोड़ा सा कार्बोहाइड्रेट और थोड़ा सा प्रोटीन युक्त पदार्थ रहता है. बेशक, हम सुबह प्रोटीन के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर खा रहे हैं.
लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि आलिया भट्ट खुद को भूखा नहीं रखतीं हैं. दरअसल, उन्हें मीठे व्यंजन बहुत पसंद हैं, लेकिन सीमित मात्रा में सेवन करती हैं. डाइट एक्सपर्ट ने बताया, “हम उन्हें नियमित रूप से मीठे व्यंजन भी देते हैं – जिनमें कार्बोहाइड्रेट, वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी बहुत कम होती हैं. हर एक पीस में 160-260 कैलोरी की मात्रा होती हैं. कुछ दिनों के लिए हम उन्हें डिटॉक्स डाइट पर भी रखते हैं, जिसमें वह स्वादिष्ट जूस पीती हैं जो उनके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…