<

Anaya Bangar: जेंडर चेंज के बाद अनाया बांगर, क्या कर सकती हैं, क्या नहीं, जानें बदलाव और चुनौतियां

Anaya Bangar Surgery: लड़का से लड़की कैसे बनी अनाया बांगर, जेंडर चेंज के बाद जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं? जानें, फिजिकल, साइक्लोजिकल बदलाव और सामने आने वाली चुनौतियां

Anaya Bangar Surgery: जेंडर ट्रांजिशन यानी किसी का लिंग परिवर्तन सिर्फ शरीर का बदलाव नहीं, बल्कि यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होती है. अनाया बांगर की कहानी ने एक बार फिर इस विषय को लेकर चर्चा में हैं. जेंडर बदलाव के बाद न सिर्फ फिजिकल नहीं बल्कि साइक्लोजिकल और सामाजिक स्तर पर भी कई बड़े बदलाव और चुनौतियां सामने आती हैं. आइए जानते हैं.

सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी

सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी’ में किसी भी पुरुष जननांग को महिला जननांग में बदला जाता है. इसके बाद नया जेनेटेलिया फंक्शन और फीचर में महिला जननांग जैसा हो जाता है. यानी इसमें महिला बन चुका पुरुष की सेक्स लाइफ सामान्य महिलाओं की तरह हो जाती है. लेकिन मेल टू फीमेल सर्जरी के बाद मां नहीं बना जा सकता है. ऑपरेशन के पहले सेक्स चेंज करने की इच्छा रखने वाले पुरुष को फेमिनाइजिंग हॉर्मोन थेरेपी दी जाती है. इसे इंडोक्राइन हॉरमोन थेरेपी कहते हैं.

हॉरमोन दिए जाने के बाद शरीर तैयार होता है

हॉरमोन दिए जाने से पुरुष का शरीर महिला शरीर में बदलने काे तैयार होने लगता है. इससे चेहरे के बालों को कम करने में सहायता मिलती है. इसमें कम से कम दो साइकेट्रिस्ट से काउंसलिंग कराई जाती है. इसके बाद जब प्लास्टिक सर्जन और डॉक्टरों की पूरी टीम को यह लगता है कि व्यक्ति वाकई पूरी तरह मन बना लिया है, तब सर्जरी की जाती है.

लड़के की ठुड्‌डी को लड़की की तरह बनाना

लड़के की ठुड्‌डी को लड़की की तरह बनाया जाता है. इसमें दो तरह की सर्जरी होती है. टॉप सर्जरी और बॉटम सर्जरी. टॉप सर्जरी में जबड़ों को महिलाओं की तरह बनाई जाती है. ब्रेस्ट इंप्लांट किया जाता है. वेजाइनोप्लास्टी बॉटम सर्जरी का हिस्सा है. भारत में ऐसी सर्जरी पर 4 से 10 लाख रुपए तक का खर्च आता है

क्या-क्या बदलाव होता है?

  • पुरुष से महिला बदलाव में स्तन विकसित होता हैं
  • मांसपेशियां कम हो सकती हैं
  • महिला से पुरुष ट्रांजिशन में आवाज भारी होती है
  • सर्जरी के बाद जननांगों में स्थायी बदलाव होते हैं।

क्या नहीं कर सकते हैं?

  • कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप नहीं कर सकती है.
  • सर्जरी के बाद बच्चे पैदा करना मुश्किल या असंभव है
  • हार्मोन थेरेपी के लंबे समय तक उपयोग से हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है

सेक्स चेंज के बाद सबसे बड़ी चुनौतियां क्या है?

  • जल्दी परिवार और समाज से समर्थन मिलना मुश्किल होता है.
  • तनाव, एंग्जायटी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं.
  • सर्जरी और इलाज महंगे
  • नौकरी, शिक्षा या सार्वजनिक जगहों पर भेदभाव
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Spinal TB: स्पाइनल TB का बढ़ता खतरा, युवा क्यों बन रहे सबसे ज्यादा शिकार? AIIMS स्टडी में खुलासा

Spinal TB Patients: स्पाइनल TB के बढ़ते मामलों में युवा बहुत ज्यादा शिकार हो रहे…

Last Updated: March 19, 2026 15:54:46 IST

IPL: टीम के लिए जी-जान लगा दी, खूब पसीना बहाया, बल्ले से जमकर बरसाए रन, नहीं जिता पाए ट्रॉफी

5 Orange Cap winners: आईपीएल में ऑरेंज कैप (Orange Cap) उस खिलाड़ी को दी जाती…

Last Updated: March 19, 2026 15:50:01 IST

गैस किल्लत के बीच ट्रेन में बेचे उपले, कहा, ‘खरीद लो भाई, शाम को चूल्हा जलाना’…, वीडियो वायरल

मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस…

Last Updated: March 19, 2026 15:50:00 IST

बिना ओटीपी के भी कैसे बैंक अकाउंट खाली कर रहे साइबर क्रिमिनल्स, ACH का हो रहा गलत इस्तेमाल, जानें बचाव

आज के समय में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके कारण…

Last Updated: March 19, 2026 15:44:56 IST

शादी से पहले ‘मौत’ का खेल! सफेद लिबास में तैरता दिखा युवा जोड़ा, प्री-वेडिंग वीडियो ने मचाई सनसनी

Pre Wedding Shoot Video: इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: March 19, 2026 15:43:09 IST