Dinesh Karthik Love Story: दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने अपने बेटी का स्वागत किया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल पहली बार साल 2021 में माता-पिता बने थे. दीपिका पल्लीकल ने 2 जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. अब ये कपल 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं. बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले कार्तिक ने 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी, लेकिन उन्हें बीवी और दोस्त ने मिलकर धोखा दे दिया था. जानें पूरी स्टोरी...
दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी.
Dinesh Karthik Love Story: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में भी रहे. दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की है. हालांकि इससे पहले भी दिनेश कार्तिक ने 2007 में शादी की थी, लेकिन उनके जिगरी दोस्त ने उनका घर उजाड़ दिया. दरअसल, दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी रचाई थी. उन दोनों का परिवार भी एक-दूसरे को अच्छे से जानता था. उस समय दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके थे. भारतीय टीम के ओपनर मुरली विजय और दिनेश कार्तिक के बीच अच्छी दोस्ती थी.
शादी के कुछ साल तक दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर साल 2012 में क्रिकेटर के जीवन में बड़ा भूचाल आया. दरअसल, दिनेश की पत्नी निकिता और उनके दोस्त मुरली विजय चोरी-छिपे एक दूसरे से इश्क लड़ा रहे थे. इस अफेयर की जानकारी मिलने के बाद दिनेश कार्तिक का बहुत बड़ा झटका लगा, क्योंकि उनके दोस्त मुरली विजय ने ही उन्हें धोखा दिया था.
साल 2012 में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को निकिता और मुरली विजय के अफेयर के बारे में पता चला. इस अफेयर के बारे में जानने के बाद दिनेश कार्तिक पूरी तरह टूट गए. उन्होंने निकिता को तलाक देने का फैसला किया. दिनेश कार्तिक ने उसी साल निकिता वंजारा को तलाक दे दिया. कुछ रिपोर्ट्स की मानें, जो जिस समय दिनेश कार्तिक ने निकिता को तलाक दिया था. उस समय वह प्रेग्नेंट थीं. निकिता ने तलाक के बाद मुरली विजय से शादी करके अपना घर बसा लिया. निकिता और मुरली विजय शादी रचाने के बाद एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने लगे. वहीं, दूसरी ओर दिनेश कार्तिक पूरी तरह टूट गए. एक तरफ बीवी के अफेयर का दुख, तो दूसरी तरफ दोस्त से मिला धोखा. इन सभी ने दिनेश कार्तिक को काफी मुश्किल परिस्थिति में खड़ा कर दिया.
तलाक के बाद दिनेश कार्तिक की जिंदगी पूरी तरह बिखर गई थी. फिर उनके जीवन में अचानक एक नया मोड़ आया, जब उनकी मुलाकात भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से हुई. उन दोनों की मुलाकात एक फिटनेस कोच बासु शंकर के जरिए हुई थी, जो दोनों को ट्रेनिंग दे रहे थे. दीपिका पल्लीकल को क्रिकेट पसंद नहीं था, जिसके चलते वह क्रिकेटर्स से दूरी बनाकर रखती थी. ऐसे में शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. दिनेश कार्तिक को दीपिका को इंप्रेस करने और शादी के लिए मनाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी. हालांकि फिर धीरे-धीरे उन दोनों के बीच दोस्त बढ़ी. दीपिका पल्लीकल ने दिनेश कार्तिक के मुश्किल समय में उनका साथ निभाया और बुरे दौर से निकलने में मदद की.
दीपिका पल्लीकल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें क्रिकेटर्स पसंद नहीं थे. ऐसे में जब भी दिनेश कार्तिक उन्हें मिलने के लिए बुलाते थे, तो वे बहाना बनाकर टाल देती थी. फिर एक दिन जिम में उन दोनों की मुलाकात हुई, जिस दौरान दिनेश कार्तिक ने दीपिका को डिनर के लिए मना लिया. अगले दिन दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से मुलाकात के बाद उन्हें तुरंत प्रपोज कर दिया. इससे दीपिका हैरान रह गई. उन्होंने पहले अपने घर पर बताया, जिसके बाद उनकी मां ने दिनेश कार्तिक से मुलाकात की. दीपिका को मां को कार्तिक पसंद आ गए. इसके बाद दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद उन्होंने सगाई कर ली. फिर 3 साल बाद साल 2015 में उन दोनों ने शादी रचाई.
दीपिका पल्लीकल से शादी के बाद दिनेश कार्तिक की जिंदगी बदल गई. वे दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश रहने लगे. साल 2021 में कार्तिक और दीपिका पहली बार माता-पिता बने. दीपिका पल्लीकल ने 2 जुड़वा बेटों को जन्म दिया. इसके बाद साल मार्च, 2026 में कपल ने अपने घर बेटी का स्वागत किया है. दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है. दिनेश कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी.
IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…
Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…