Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > सी-सेक्शन के बाद कमर दर्द नॉर्मल है या नहीं? कितने दिन बाद यह ठीक होता है, जानें ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे

सी-सेक्शन के बाद कमर दर्द नॉर्मल है या नहीं? कितने दिन बाद यह ठीक होता है, जानें ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे

Back Pain After a C-section: सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी के बाद कमर दर्द कितना सामान्य है और यह कितने दिन में ठीक होता है या जीवन भर दर्द रहता है? जानें इसके कारण, डॉक्टर से मिलने का सही समय और आराम के लिए 6 असरदार घरेलू नुस्खे.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 27, 2026 13:11:10 IST

Mobile Ads 1x1
Back Pain After C-section: सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत हमेशा बनी रहती है, लेकिन अक्सर यह समझ नहीं आता कि यह सामान्य है या किसी बड़ी समस्या की तरफ इशारा है. ऑपरेशन के बाद शरीर को रिकवर होने में समय जरूर लगता है और इसी दौरान हार्मोनल बदलाव, कमजोर मांसपेशियां और गलत बॉडी पोस्चर दर्द को और बढ़ा सकते हैं. आखिर यह दर्द कितने दिन तक रहता है, क्या दर्द जीवन भर रहता है? जानिए सी-सेक्शन के बाद कमर दर्द की पूरी सच्चाई और राहत दिलाने वाले 6 असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में.

डिलीवरी के बाद पीठ दर्द कितने समय तक रहता है?

सी-सेक्शन के बाद पीठ दर्द अधिक्तर नई माँओं के लिए एक असहज और अप्रिय अनुभव होता है. डिलीवरी के बाद पीठ में थोड़ा दर्द होना आम बात है. और यह बाकी समस्याओं की तरह थोड़े दिन या थोड़े सप्ताह में ठीक हो जाता है, लेकिन किसी किसी में यह काफी लंबे समय तक रहता है.

पीठ दर्द कम करने 6 घरेलू तरीके

  1. अच्छी मुद्रा में बैठे और अपने पीठ को आराम दे. खास कर बच्चे को दूध पिलाने में ज्यादा झुकने से बचें.
  2. डॉक्टर की परामर्श लेने के बाद, पेल्विक टिल्ट या डीप ब्रीदिंग जैसे हल्के कोर-एक्टिवेटिंग एक्सरसाइज शुरू करें. एक मजबूत कोर पीठ के तनाव को कम करता है और प्रसव के बाद होने वाले दर्द से राहत दिलाने में सहायक होता है.
  3. दर्द के दौरान गर्म और ठंडे पैक का उपचार करें. ठंडे पैक शुरुआती कुछ दिनों तक सूजन को कम करते हैं. और गर्म पैक शुरुआती उपचार अवधि के बाद ऐंठन वाली मांसपेशियों को आराम देते हैं.
  4. बेली बाइंडर या प्रसवोत्तर सपोर्ट बेल्ट आपकी कमजोर कोर मसल्स को अतिरिक्त सहारा प्रदान करता है, जिससे पीठ पर दबाव कम पड़ता है. ऐसा बेल्ट चुनें जो पूरी तरह से फिट हो, लेकिन ध्यान रहे इससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा नहीं आयें.
  5. प्रसवोत्तर मालिश किसी पेशेवर द्वारा की जाती है तो यह टाइट मांसपेशियों और घाव वाले ऊतकों के लिए चमत्कारी होती है. सुनिश्चित करें कि आपका मालिश करने वाले चिकित्सक कुशल और अनुभवी हो. इससे दर्द से राहत में काफी आराम मिलता है.
  6. स्तनपान कराने की अपनी स्थिति ठीक रखें. सहारे वाली कुर्सी का इस्तेमाल करें.  बच्चे को अपने पास आने दे, न की आप उन्हें झुककर स्तनपान कराएं. पीठ का दबाव कम करने के लिए करवट बदलकर स्तनपान कराएं.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > सी-सेक्शन के बाद कमर दर्द नॉर्मल है या नहीं? कितने दिन बाद यह ठीक होता है, जानें ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 27, 2026 13:11:10 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS