<

गर्मी का कहर शुरू होने से पहले अपनाएं यह देसी नुस्खा, इस बीज का पानी पीने से लू का खतरा होगा कम और शरीर रहेगा ठंडा

Summer Health Tips: आजकल के बदलते मौसम के साथ ही गर्मी का एहसास भी धीरे-धीरे होने लगा है, गर्मी के मौसम में 'लू' से बचना और अपने आप को हाइड्रेट रखना एक बड़ी समस्या होती है,आइए जानते हैं एक ऐसे बीज के बारे में जो गर्मी के मौसम में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी.

Sabja Seeds Benefits: जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे मौसम में गर्मी का असर दिखाई देने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान शरीर पर असर डालना शुरू कर देते हैं. गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन, थकान और लू लगने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्म मौसम आने से पहले ही अपने खान-पान में ऐसी चीजें शामिल कर ली जाएं जो शरीर को ठंडक देने के साथ सेहत को भी मजबूत रखें. आयुर्वेद में कुछ प्राकृतिक बीजों को गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. 

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार कुछ प्राकृतिक बीज ऐसे होते हैं जिनका पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली कई परेशानियों से राहत मिल सकती है. इन्हीं में से एक खास बीज है ‘सब्जा’ का, जिसे तुलसी के बीज या फालूदा सीड्स भी कहा जाता है.यह गर्मी  के मौसम नें बहुत ही फायदेमंद होता है.

क्या होते हैं सब्जा सीड्स

सब्जा सीड्स को आमतौर पर तुलसी के बीज या फालूदा सीड्स के नाम से भी जाना जाता है. देखने में ये छोटे काले बीज होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों के मामले में इन्हें काफी समृद्ध माना जाता है.इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सब्जा सीड्स की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को राहत दे सकता है. नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है.गर्मी के मौसम में इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और थकान भी कम महसूस होती है.

सब्जा बीज के पानी के फायदे

शरीर को ठंडा रखने में मदद

पानी में भिगोने के बाद सब्जा सीड्स फूलकर जेल जैसा रूप ले लेते हैं. यह शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे गर्मी का असर कम हो सकता है.

लू से बचाव में सहायक

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को अपने अंदर सोख लेते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है.

इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद

इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं.

कैसे पिएं सब्जा बीज का पानी

सब्जा सीड्स का सेवन करना बेहद आसान है.

  • एक गिलास पानी लें
  • उसमें लगभग 1 चम्मच सब्जा सीड्स डालें
  • 10 से 15 मिनट तक इसे भिगोकर रखें
  • बीज फूलने के बाद इसमें नींबू या थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते हैं
  • गर्मियों में इसे सुबह या दिन में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST