<
Categories: क्रिकेट

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं. वह कल 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं ईशान किशन का कप्तानी रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Ishan Kishan Captaincy Record: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कल 28 मार्च से शुरू होने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) सीजन के शुरुआती मुकाबलों के लिए ईशान किशन को कप्तान बनाने का फैसला किया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी किशन को सौंपी गई है. जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. आइए जानते हैं ईशान किशन का कप्तानी रिकॉर्ड कैसा रहा है.

यह पहली बार होगा जब किशन इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करते नजर आएंगे, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. जहां उन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए, 35,22 की औसत और 193.29 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि IPL जैसे बड़े मंच पर उनकी कप्तानी का अनुभव सीमित है. लेकिन लीडरशिप का उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है.

ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड

घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी करते हुए किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में टीम को शानदार सफलता दिलाई. उनकी अगुवाई में टीम ने 11 में से 10 मुकाबले जीते और हरियाणा क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. कुल मिलाकर उन्होंने 2019 से अब तक 29 T20 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें 24 जीत दर्ज की हैं, ऐसे में उनका रिकॉर्ड शानदार है. लेकिन आईपीएल की बात अलग होती है, यहां कप्तान पर काफी दबाव होता है.

कप्तान रहते हुए शतक भी ठोके

कप्तान के तौर पर किशन का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा है. इन 29 मैचों में उन्होंने 1078 रन बनाए हैं. औसत 43.12 रहा है और उनके सात टी20 शतकों में से चार कप्तान रहते हुए आए हैं. सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी के फाइनल में उनकी 45 गेंदों में खेली गई शतकीय पारी ने टीम की जीत तय की और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में  दोबारा मौका मिला था.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST