<

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ते हैं डार्क सर्कल्स, ये होममेड आई पैक दूर कर देगा परेशानी, ऐसे करें अप्लाई

Homemade Eye Pack: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आज सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक आम समस्या बन चुके हैं. इस परेशानी से बचने के लिए अधिकतर लोग मार्केट में उपलब्‍ध महंगे प्रोडक्‍ट का प्रयोग करते हैं, इसके बाद भी उन्‍हें इस समस्‍या से निजात नहीं मिलती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर डार्क सर्कल कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Homemade Eye Pack: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आज सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक आम समस्या बन चुके हैं. ये चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को कम कर देते हैं और व्यक्ति थका हुआ या बीमार नजर आने लगता है. डार्क सर्कल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, तनाव, ज्यादा स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन या आनुवंशिक कारण. खासकर आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल भी इस समस्या को बढ़ा रहा है.

इस परेशानी से बचने के लिए अधिकतर लोग मार्केट में उपलब्‍ध महंगे प्रोडक्‍ट का प्रयोग करते हैं, इसके बाद भी उन्‍हें इस समस्‍या से निजात नहीं मिलती है. यही नहीं, कई बार तो ऐसे कैमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट हमारी नाजुक स्किन को हानि भी पहुंचा देते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इन डार्क सर्कल को सेफली कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

आई पैक तैयार करने का तरीका

आई पैक बनाने के लिए एक छोटा चम्‍मच बादाम का तेल और 5 बूंद संतरे का तेल चाहिए. अब एक बाउल में बादाम का तेल और संतरे का तेल अच्‍छी तरह से मिलाएं और इस होममेड ऑयल से आंखों के आसपास मालिश करें. इस बात का ध्‍यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए. 10 मिनट तक हल्‍की मसाज के बाद आप इसे इसी तरह छोड़ दें.

आई पैक कब अप्लाई लगाएं

आप इस मिश्रण को रात में सोने से पहले लगाएं और रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें. सोते वक्‍त आपकी आंखों को सबसे ज्‍यादा रेस्‍ट मिलता है ऐसे में ये काम भी बेहतर तरीके से करते हैं.

dark circles 2

डार्क सर्कल में क्‍यों फायदेमंद है ये आई पैक

बादाम तेल: बादाम तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जिसके प्रयोग से केवल आंखों के काले घेरे ही कम नहीं होते, बल्कि पफी आई की समस्‍या में भी राहत मिलती है. यह स्किन लाइटनिंग का काम भी करता है और मॉइश्‍चराइजिंग प्रॉपर्टीज होने के कारण आंखों के आस पास की त्‍वचा ड्राई नहीं होती है.

संतरे का तेल: संतरे का तेल तेल विटामिन-सी से भरपूर होता है जो डार्क सर्कल को तेजी से कम कर सकता है. इसके अलावा इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं जो आंखों के आस-पास की झुर्रियों को कम करने का काम करती हैं. यह त्‍वचा पर डार्क स्‍पॉट्स को भी दूर करता है और तेज धूप की वजह से आंखों के नीचे टैनिंग की समस्‍या को भी दूर करता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. India Newsइनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST