Homemade Eye Pack: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आज सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक आम समस्या बन चुके हैं. ये चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को कम कर देते हैं और व्यक्ति थका हुआ या बीमार नजर आने लगता है. डार्क सर्कल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, तनाव, ज्यादा स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन या आनुवंशिक कारण. खासकर आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल भी इस समस्या को बढ़ा रहा है.
इस परेशानी से बचने के लिए अधिकतर लोग मार्केट में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं, इसके बाद भी उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिलती है. यही नहीं, कई बार तो ऐसे कैमिकल युक्त प्रोडक्ट हमारी नाजुक स्किन को हानि भी पहुंचा देते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इन डार्क सर्कल को सेफली कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
आई पैक तैयार करने का तरीका
आई पैक बनाने के लिए एक छोटा चम्मच बादाम का तेल और 5 बूंद संतरे का तेल चाहिए. अब एक बाउल में बादाम का तेल और संतरे का तेल अच्छी तरह से मिलाएं और इस होममेड ऑयल से आंखों के आसपास मालिश करें. इस बात का ध्यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए. 10 मिनट तक हल्की मसाज के बाद आप इसे इसी तरह छोड़ दें.
आई पैक कब अप्लाई लगाएं
आप इस मिश्रण को रात में सोने से पहले लगाएं और रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें. सोते वक्त आपकी आंखों को सबसे ज्यादा रेस्ट मिलता है ऐसे में ये काम भी बेहतर तरीके से करते हैं.

डार्क सर्कल में क्यों फायदेमंद है ये आई पैक
बादाम तेल: बादाम तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जिसके प्रयोग से केवल आंखों के काले घेरे ही कम नहीं होते, बल्कि पफी आई की समस्या में भी राहत मिलती है. यह स्किन लाइटनिंग का काम भी करता है और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होने के कारण आंखों के आस पास की त्वचा ड्राई नहीं होती है.
संतरे का तेल: संतरे का तेल तेल विटामिन-सी से भरपूर होता है जो डार्क सर्कल को तेजी से कम कर सकता है. इसके अलावा इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं जो आंखों के आस-पास की झुर्रियों को कम करने का काम करती हैं. यह त्वचा पर डार्क स्पॉट्स को भी दूर करता है और तेज धूप की वजह से आंखों के नीचे टैनिंग की समस्या को भी दूर करता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. India Newsइनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)