<

बिना मैदा के कैसे बनाए आटे से भटूरे? रश्मि कौशिक ने बताया जादुई तरीका, देख रह जाएंगे हैरान

Bhatura Recepi With Wheat Flour: क्या आपको पता है कि आप बिना मैदा इस्तेमाल किए फुले-फुले करारे-करारे भटूरे चुटकियों में बना सकते हैं, अगर आपको यकिन नहीं हैं तो आप रश्मि कौशिक जादुई रेसपि जरूर देखें.

Bhatura Recepi With Wheat Flour: छोटे-भटूरे तो हर इंडियन की पसंद है, यह खाने में तो टेस्टी होते है, लेकिननसेहत के लिए भारी पड़ सकते है, यही वजह है कि कई लोग अपने बच्चों को यह नहीं खिलाती और बड़े-बुजुर्ग भी इसी वजह से इसे खाने से डरते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आप बिना मैदा इस्तेमाल किए फुले-फुले करारे-करारे भटूरे चुटकियों में बना सकते हैं, जो खाने में नुकसानदायक नहीं होते हैं, तो आप रश्मि कौशिक जादुई रेसपि जरूर देखें सकते हैं, जिसमें वो मैदे के नहीं बल्कि आटे के भटूरे बना रही है… घर पर बिना मैदा के भटूरे बनाने के लिए आटे और सूजी का इस्तेमाल होताजिसका  सही मिश्रण आपको लाजवाब भटूरे दे सकता है .सूजी के इस्तेमाल से भटूरें कुरकुरे बनते हैं, वहीं आटे को पटक-पटक कर गूंथने का तरीका उसे मैदे जैसा लचीला बनाता है. आइये जानते हैं कैसे बनाया जाता है आटे का भटूरा

ऐसे बनाएं बिना मैदा के भटूरें

भटूरे के आटे में खमीर उठाने के लि सबसे पहले एक परात में एक कटोरी दही लें, ध्यान रहे दही ज्यादा खट्टा न हो, फिर इसमें एक चम्मच चीनी के साथ थोड़ा सा नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को दही के साथ मिला लें। चीनी इसलिए क्योंकि इससे भटूरों को अच्छा रंग मिलेगा, वहीं सोडा फर्मेंटेशन की प्रोसेस तेज करेगा. वहीं बिना मैदे के भटूरों को कुरकुरा और फुलाफुला बनाने के लिए सूजी सबसे जरूरी है. इसके लिए तैयार दही के मिश्रण में 1/3 कप बारीक सूजी डालें  और उसे भी अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनट तक उसे न छेड़े, ताकि सारा पानी सूजी सोख ले और फूल जाए। यही वह जादुई तरीका है जिससे भटूरे गेहूं के आटे से बनने के बाद भी सख्त नहीं होते हैं. 

ऐसे गथें भटूरें का आटा

वहीं जब 15 मिनट बाद सूजी फूल जाए, तो इसमें एक चम्मच तेल और 2 कप गेहूं का आटा मिलाएं और उसे गुथ लें.  रश्मि कौशिक के अनुसार, आटा गूंथने के बाद उसे मैदा वाले आटे की तरह ही पटक-पटक कर लचीला करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आटे में ग्लूटेन एक्टिवेट होता है, जिससे भटूरे बेलते समय फटते नहीं है और तलने पर अच्छे से फूलते हैं. ऐसा करने के बाद आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें. 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि आटा काफी मुलायम और लचीला हो जाएगा. इस आटे की लोइयां बनाएँ और नॉर्मल भटूरों की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि तेल अच्छा गर्म होना चाहिए, तभी भटूरों को तेल में डालें और दबाते हुए फ्राई करें। आप देखेंगे कि गेहूं के आटे से बने ये भटूरे मैदा से भी ज्यादा फूले और टेस्टी बनेंगे

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST