आजकल लोग अपनी लव-लाइफ की समस्याओं को सुलझाने के लिए ChatGPT को 'लव गुरु' बना रहे है. लोग AI से पार्टनर की पहचान, आपसी झगड़े और ब्रेकअप से उबरने जैसे सवाल पूछते है. बिना किसी झिझक के तुरंत जवाब मिलना इसे लोकप्रिय बना रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार गंभीर मामलों में इंसानी सलाह ही बेहतर है.
chatGPT
Questions with ChatGPT: आजकल लोग अपनी निजी बातें दूसरों को बताने में शर्माते है, इसलिए वे सलाह के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर रहे है. अब ‘ChatGPT’ का इस्तेमाल सिर्फ ऑफिस के काम या पढ़ाई के लिए नहीं हो रहा, बल्कि लाखों लोग अपनी लव-लाइफ और रिश्तों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी इसकी मदद ले रहे है. लोग अपनी भावनाओं और पार्टनर की आदतों को समझने के लिए AI से सवाल पूछते है क्योंकि यहाँ उन्हें बिना किसी रोक-टोक और बिना किसी जजमेंट के तुरंत जवाब मिल जाते है.
जो लोग सबसे पहला सवाल पूछते है वह है-क्या मेरा पार्टनर मेरे लिए सही है? इसके जवाब में AI सलाह देता है कि आप देखें कि क्या आप दोनों की सोच मिलती है और क्या आप एक-दूसरे का सम्मान करते है दूसरा बड़ा सवाल है— “मेरा पार्टनर मुझसे दूर क्यों जा रहा है? यहाँ AI समझाता है कि दूरी का मतलब हमेशा प्यार कम होना नहीं होता, कभी-कभी काम का तनाव या अकेले वक्त बिताने की इच्छा भी इसकी वजह हो सकती है
तीसरा सवाल बातचीत यानी कम्युनिकेशन को लेकर होता है. लोग पूछते है कि ‘बिना झगड़े के अपनी बात कैसे कहें?’ ChatGPT एक गुरु की तरह समझाता है कि बातचीत में सामने वाले पर आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाओं (जैसे- “मुझे ऐसा महसूस हुआ”) पर ध्यान दे. चौथा सवाल ‘इमोशनल चीटिंग’ पर होता है. लोग जानना चाहते है कि क्या किसी अजनबी से ऑनलाइन बातें करना धोखेबाजी है और इससे उनके रिश्ते को क्या खतरा हो सकता है
पाँचवाँ सवाल ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने (Move on) को लेकर होता है. यहाँ AI खुद का ख्याल रखने और मन को मजबूत बनाने के तरीके बताता है. आखिर में, लोग खुद से जुड़ा सवाल पूछते है- ‘गलती मेरी है या यह रिश्ता ही खराब है?’ इससे पता चलता है कि लोग अब अपनी और पार्टनर की कमियों को गहराई से समझना चाहते है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI एक मशीन है, वह इंसानी भावनाओं को पूरी तरह नहीं समझ सकता इसलिए बड़े फैसलों के लिए असली डॉक्टर या काउंसलर से मिलना ही सबसे अच्छा है.
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…
Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…