<

स्ट्रीट फूड खाना है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए सेहतमंद विकल्प, बेहतर स्वाद और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन

Healthy street food: डॉ. आलोक चोपड़ा के अनुसार, भुने, भाप में पके या उबले जैसे स्ट्रीट फूड का चुनाव करें. जैसे भुने चने, भुट्टा और उबले अंडे बहुत हेल्दी ऑपशन हैं. संतुलित मात्रा में इन्हें खाएं और स्वाद का आनंद लें.

Healthy street food: स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही स्वाद का ख्याल आता है, लेकिन सेहत को लेकर मन में अपराधबोध भी बना रहता है. हालांकि, एक फेमस हृदय रोग विशेषज्ञ का कहना है कि सही चुनाव किया जाए तो स्ट्रीट फूड भी हेल्दी हो सकता है. उन्होंने ऐसे पांच स्वादिष्ट और किफायती विकल्प  के बारे में बताए हैं, जो हार्ट हेल्थ बनाए रखने के साथ आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे.
जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि हेल्दी स्ट्रीट फूड साधारण, किफायती और बेहद संतोषजनक हो सकता है. उनके पोस्ट के आधार पर, तले हुए व्यंजनों के बजाय भुने हुए, भाप में पकाए गए या उबले हुए विकल्पों को चुनकरें, इससे आप हेल्दी डाइट भी ले सकते हैं.

हेल्दी स्ट्रीट फूड के विकल्प

भुना हुआ चना 

भुना हुआ चना प्रोटीन और फाइबर का एक पावर हाउस है. यह वजन को कंट्रोल करने में सहायक है, आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. हार्ट की बात करें तो यह तैलिय पदार्थों से बहुत अच्छा है

लाइट भेल पुरी का विकल्प

मुरमुरा, कटी हुई सब्जियां और चटपटी चटनी से बनी हल्की भेल पुरी एक ताजगी भरा और लो फैट विकल्प होता है. यह फाइबर से भरपूर और आसानी से पचने वाला शाम का नाश्ता बन जाता है.

भुट्टा

भारतीय स्ट्रीट फूड में भुट्टा एक बेहतरीन नास्ता है. इस आंच पर पकाकर भी खाया जाता है और भाप में पकाकर भी खाया जाता है. यह एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है.

शकरकंद चाट

शकरकंद एक हेल्दी स्ट्रीट फूड के विकल्प में आता है, जिसे अक्सर नींबू और मसालों के साथ चटपटी चाट के रूप में खाया जाता है. यह बीटा-कैरोटीन, फाइबर और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है. तैलिय स्ट्रीट फूड की तुलना में शकरकंद चाट एक स्वास्थ्यवर्धक और उतना ही पेट भरने वाला माना जाता है.
 

उबले अंडे

अंडा प्रोटीन से भरपूर स्ट्रीट फूड होता है. उबले अंडे आपको कहीं भी स्ट्रीट स्टॉलों पर आसानी से मिल जाते हैं. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये मांसपेशियों को हेल्दी रखने, भूख को नियंत्रित करने में काफी मदद करते हैं.
Share
Published by

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST