<

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए लौकी किसी रामबाण से कम नहीं है. आप अगर साधारण लौकी या लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो आप लौकी की खिचड़ी ट्राई कर सकेंगे.

Lauki Khichdi Recipe: गर्मियों के मौसम में लौकी पेट से लेकर पूरे शरीर तक काफी फायदेमंद होती है. लोग लौकी खाना पसंद करते हैं, जो हल्की होती है और आसानी से पच जाती है. गर्मियों में ये शरीर को ठंडा रखती है. गर्मी में लौकी की खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. साथ ही ये टेस्टी होने के साथ ही शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है. लौकी में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो धूप और गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाने में मदद करती है.

अगर आप इस गर्मी कुछ नया, हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो लौकी की स्वादिष्ट और हेल्दी खिचड़ी जरूर खानी चाहिए. आज हम आपको लौकी की टेस्टी खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद भी अच्छा होता है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सब बड़े चाव से खा सकते हैं.

लौकी की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लौकी की खिचड़ी बनाने के लिए आपको आधा कप चावल लेने हैं.
  • आधा कप मूंग दाल लेनी है.
  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी लेनी है.
  • आधा छोटा चम्मच जीरा लेना है.
  • आधा चम्मच हल्दी लेनी है.
  • 1 चम्मच देसी घी लेना है.
  • 3 कप पानी लेना है.
  • स्वादानुसार नमक लेना है.

कैसे बनाएं लौकी की खिचड़ी?

सबसे पहले आपको चावल और मूंग दाल लेनी है. इसे 15 मिनट तक भिगोकर रख दें. लौकी छीलकर टुकड़े करने हैं. इसके बाद कुकर को गैस पर रखें और उसमें घी डाल दें. अब इसमें जीरे का तड़का लगाएं. अब इसमें हल्दी और लौकी डालकर 3-4 मिनट के लिए भून लें. अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डालें. इसके बाद आपको नमक और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिला लें. अब कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम गैस पर बनने के लिए रख दें. 3-4 सीटी आने पर गैस बंद कर दें. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर महारिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 9 विकेट दूर

Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में 24 विकेट…

Last Updated: May 18, 2026 16:10:47 IST