Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक.
Mushfiqur Rahim Century: बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक इतिहास रच दिया है. मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 14वां टेस्ट शतक लगाया. इसी के साथ वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच में यह कारनामा किया. मैच के दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने अपना शतक पूरा किया.
इस शतक के साथ बांग्लादेश के पूर्व कप्तान का मोमिनुल हक का रिकॉर्ड भी टूट गया. दरअसल, इससे पहले मोमिनुल हक के नाम बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए कुल 13 शतक लगाए हैं.
बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है. वह बांग्लादेश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 7,795 दर्ज हैं. इसमें 14 शतक शामिल हैं. मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
मैच की बात करें, तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए. इस पारी के दौरान लिटन दास ने 126 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 232 रन ही बना पाई, जिससे बांग्लादेश को 46 रनों की लीड मिल गई. फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा. इसी पारी के दौरान मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर का 14वां शतक लगाया. उन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का आया. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 390 रन बना लिए हैं. अब पाकिस्तान के सामने 437 रनों का टारगेट है.
Jailer 2 Box Office Collection Day 13: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने 13वें दिन…
Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…
West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…