<

Dating App को भूल जाइए, यहां पेरेंट्स लगाते हैं रिश्तों की बोली! घूम-घूमकर तलाशते हैं बच्चों का परफेक्ट पार्टनर

Marriage Market: बदलते समय के साथ लोग अक्सर अपना प्र्टनर चुनने के लिए डेटिंग ऐप चुनते हैं लेकिन आज भी एक ऐसी जगह है, जहां पर परिवार अपने बच्चों के लिए रिश्ते किसी मार्केट में चुनते हैं.

Marriage Market: आप अक्सर कई तरह के मार्केट देखते होंगे और वहां से तरह-तरह की चीजें जैसे कपड़े, खिलौने और जरूरत के दूसरे सामान भी खरीदते होंगे. कई बार इस तरह की चीजें पार्क में एग्जीबिशन के रूप में भी लगाई जाती हैं लेकिन क्या आपने पार्क में लगा कोई ऐसा बाजार देखा है, जहां आपको कपड़ों, खाने या खिलौनों की दुकानें नहीं, बल्कि शादी के रिश्तों की लंबी कतारें दिखाई दें. कहीं किसी कागज पर किसी युवक की उम्र लिखी है, तो कहीं उसकी नौकरी और कमाई की जानकारी. कुछ जगहों पर लड़कियों की तस्वीरें लगी हैं और माता-पिता दूसरे परिवारों के लोगों से बातचीत में व्यस्त हैं. सुनने में यह किसी फिल्म का सीन लगता है लेकिन चीन के शंघाई में ऐसा नजारा हकीकत है. 

पार्क में सजती है रिश्तों की मंडी

शंघाई के मशहूर पीपुल्स पार्क में सप्ताहांत के दौरान एक अलग तरह की भीड़ देखने को मिलती है. इसे आमतौर पर शंघाई मैरिज मार्केट Shanghai Marriage Market) कहा जाता है. यहां कई माता-पिता अपने अविवाहित बेटे या बेटी के लिए रिश्ता तलाशने पहुंचते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी कवायद में कई बार बेटा या बेटी खुद मौजूद भी नहीं होता. माता-पिता ही उनके ‘रिश्ते के प्रोफाइल’ लेकर पहुंच जाते हैं. कई चाइनीज सीरियल में इस मार्केट का जिक्र भी किया गया है.

देखी जाती हैं ये चीजें

माता पिता द्वारा लाई गई प्रोफाइल में लड़के-लड़कियों के उम्र, कद, शिक्षा, नौकरी, आय और संपत्ति जैसी जानकारियां शामिल हो सकती हैं. कुछ लोग इन्हें कागज पर लिखकर रखते हैं, तो कुछ पार्क में सार्वजनिक जगहों पर चिपका देते हैं. इसके बाद शुरू होती है असली तलाश. माता-पिता पार्क में घूमते हैं, दूसरे परिवारों की जानकारी देखते हैं और पसंद आने पर बातचीत करते हैं. अगर दोनों पक्षों को प्रोफाइल ठीक लगती है, तो आगे संपर्क करने का रास्ता निकाला जाता है.

दशकों से चली आ रही अनोखी परंपरा

शंघाई की यह मैरिज मार्केट लगभग तीन दशकों से चर्चा में है. समय के साथ इंटरनेट और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म भले ही रिश्ते तलाशने का आसान जरिया बन गए हों लेकिन यहां आज भी पारंपरिक तरीका देखने को मिलता है. यह बाजार चीन में बदलती शादी की सोच की एक दिलचस्प तस्वीर भी दिखाता है. युवा पीढ़ी में करियर, आर्थिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत पसंद को लेकर सोच बदली है. कई युवा शादी को जीवन के लिए जरूरी नहीं मानते और शादी की बजाय अपनी पसंद का फैसला मानते हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में नहीं कर पाएंगे लव मैरिज? प्रेम विवाह के खिलाफ सामाजिक पंचायत का फरमान; कपल के साथ किया जाएगा ये काम

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST