Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Doctor Advice: सीढ़ियां चढ़ते ही फूलती है सांस? दिल की बीमारी का संकेत, कार्डियोलॉजिस्ट की चेतावनी

Doctor Advice: सीढ़ियां चढ़ते ही फूलती है सांस? दिल की बीमारी का संकेत, कार्डियोलॉजिस्ट की चेतावनी

Doctor Advice: सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना दिल की शुरुआती समस्या का संकेत हो सकता है. कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक रिकवरी टाइम का कम होना जरूरी है. दिल को मजबूत बनाने के आसान उपाय क्या है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-03-18 18:03:16

Mobile Ads 1x1
Doctor Advice: सीढ़ियाँ चढ़ने के बाद अगर आपकी सांस जल्दी फूल जाती है और शरीर को सामान्य होने में ज्यादा देर लगता है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, शरीर की रिकवरी स्पीड दिल की सेहत का बहुत जरूरी संकेत है. यह हार्ट के शुरुआती प्रॉब्लम्स की ओर इशारा करती है.
 
हार्ट को करनी पड़ती है अधिक मेहनत 

सीढ़ियां चढ़ना समतल जमीन पर चलने की तुलना में शरीर पर अधिक दबाव डालता है. यह मांसपेशियों के बड़े समूहों को सक्रिय करता है और ऑक्सीजन की मांग को तेजी से बढ़ाता है. मतलब है कि आपके ब्लड सर्कुलेशन और ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए हार्ट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. हृदय गति और सांस लेने की गति में अस्थायी वृद्धि सामान्य है. लेकिन डॉक्टर आगे होने वाली घटनाओं पर बारीकी से ध्यान रखते हैं.
 
ऑक्सीजन लेवल हो जाता है स्थिर 

यदि हृदय प्रणाली हेल्दी है, तो एक या दो मिनट के भीतर हृदय गति धीमी होने लगती है. ऑक्सीजन लेवल स्थिर हो जाता है और सांस लेना फिर से सहज हो जाता है. लेकिन यदि कोई गड़बड़ी है जब धमनियां सख्त हों, रक्त संचार खराब हो, या हृदय की मांसपेशी कमजोर हो, तो ठीक होने में अधिक समय लग सकता है.
 
शरीर को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत

कार्डियोलॉजी बताते हैं कि कई लोग सीढ़ियां चढ़ने जैसी सरल गतिविधियों से हार्ट हेल्थ के बारे में मिलने वाली जानकारियों को हल्के में लेते हैं. जब कोई व्यक्ति कुछ सीढ़ियाँ चढ़ता है, तो हृदय गति स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है क्योंकि शरीर को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है. हालांकि, असली बात यह है कि शरीर उसके बाद कितनी जल्दी सामान्य होता है. यदि सांस लेने, हृदय गति या थकान को सामान्य होने में असामान्य रूप से अधिक समय लगता है, तो यह संकेत दे सकता है कि हृदय और रक्त वाहिकाएं कुशलता से कार्य नहीं कर रही है.
 
धीमी रिकवरी का मतलब क्या है

ठीक होने की गति इस बात को बताती है कि हृदय प्रणाली कितनी अच्छे से काम कर रही है. इसमें कई जैविक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं. सबसे पहले, हृदय को प्रभावी ढंग से रक्त पंप करना होता है. दूसरा, धमनियों को बिना किसी रुकावट के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाना. तीसरा, मांसपेशियों को उस ऑक्सीजन को अवशोषित करना है और चयापचय अपशिष्ट को बाहर निकालना शामिल है. यदि इस कड़ी में कोई भी हिस्सा संघर्ष करता है, तो रिकवरी टाइम स्लो हो जाती है. एनआईएच में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिदिन घर पर पांच से अधिक सीढ़ियां चढ़ने से सीढ़ियों का उपयोग न करने वाले लोगों की तुलना में सभी कारणों से होने वाली मृत्यु और कैंसर से होने वाली मृत्यु का खतरा कम होता है

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

MORE NEWS