<

Funny Joke: जब मैं गाती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो? पत्नी के पूछने पर पति ने कही ऐसी बात, सुनकर लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes In Hindi: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…

Funny Jokes In Hindi: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है, उसमें तनाव होना आम हो गया है. किसी पर काम करने का तनाव है तो किसी पर कराने का. हर दिन एक जैसी लाइफ बोरियत फील करा रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. लेकिन, कुछ मजेदार जोक्स आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं. इनको पढ़कर एक पल आप तनाव को भूल सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…

इन जोक्स को पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

पत्नी- सुनिए जी, जब मैं गाना गाती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो?
पति- क्योंकि मुझे ताज़ी हवा की जरूरत होती है.
पत्नी- अच्छा… तो खिड़की खोल लो न!
पति- अरे, पर लोग समझेंगे कि कोई चिल्लाकर मदद मांग रहा है!


रमेश अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वो आई, उसने नाक बंद कर ली.
गर्लफ्रेंड- “अरे नाक क्यों बंद कर रहे हो?”
रमेश- “हवा के झोंके के साथ तेरी खुशबू भी आयी…मैं समझ गया की तू आज फिर नहीं नहायी!”
रमेश का एक दांत टूट चुका है!


शिक्षक- बताओ बच्चे, बिजली कहां से आती है?
पप्पू- सर, पड़ोस के घर से.
शिक्षक- वो कैसे?
पप्पू- क्योंकि रोज पापा कहते हैं “पड़ोसियों की वजह से बिल ज़्यादा आता है.”


एक दिन रज़िया ने 8 साल के बच्चे को सिगरेट पीते हुए देखा.
पिंकी बच्चे से- “क्या तुम्हारे पैरेंट्स को मालूम है कि तुम सिगरेट पीते हो?”
बच्चा धुआं छोड़ते हुए- “मोहतरमा, क्या आपके शौहर को मालूम है कि आप एक गैर मर्द से बातें कर रही हैं!”


गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड फेसबुक पर चैट कर रहे थे.
गर्लफ्रेंड- “मुझे एक चीज़ समझ नहीं आती कि ये बाबाजी का ठुल्लू क्या है?”
बॉयफ्रेंड- “तुमने मुझसे अपने बर्थडे पर एक रिंग मांगी थी! तो तुम्हें क्या मिला था?”
गर्लफ्रेंड- “कुछ नहीं!”
बॉयफ्रेंड- “यही होता बाबाजी का ठुल्लू!”


संता का ब्रेकअप हुआ, फिर उसकी शादी होने वाली थी. पर गर्लफ्रेंड की चैट डिलीट नहीं की.
बंता ने शादी से पहले बोला- “पुरानी चैट संभाल कर रखने का कोई फायदा नहीं है.”
संता- “यार मैं उसे भूला नहीं, इसलिए रखी है.”
बंता- “खुद पढ़ोगे तो दिल टूटेगा और अगर घरवाली पढ़ लेगी तो हड्डियां!”

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST