<

Funny Jokes: पापा, अमीर कैसे बनते हैं? फिर बेटे को मिला ऐसा गजब जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Funny Jokes: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से ज्यादा हंसने की सलाह देते हैं. आपको हंसने और हंसाने के लिए हम रोज लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने यह सफर…

Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं. इसलिए ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं. इसका स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है. ऐसे में यदि आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए. दरअसल, हंसने से न सिर्फ आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आप तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं. योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से ज्यादा हंसने की सलाह देते हैं. आपको हंसने और हंसाने के लिए हम रोज लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने यह सफर…

इन जोक्स को पढ़कर छूट जाएगी हंसी

पप्पू- पापा, अमीर कैसे बनते हैं?
पापा- बेटा, पहले मेहनत करो.
पप्पू- और अगर मेहनत से भी नहीं बने?
पापा- फिर मोटिवेशनल वीडियो बनाओ.


पत्नी- सुनो, मेरी कौन-सी आदत सबसे अच्छी लगती है?
पति- चुप रहने वाली…
पत्नी- मैं कब चुप रहती हूं?
पति- बस, यही तो अच्छी बात है… उम्मीद कभी नहीं छोड़ती.


टीचर- बताओ, सबसे ज्यादा खुशी कब मिलती है?
पप्पू- जब एग्जाम का रिजल्ट देखकर पता चले कि रोल नंबर ही गलत देख लिया था.


डॉक्टर- आपको आराम की जरूरत है, ये नींद की गोली ले जाइए.
मरीज- मुझे खानी कब है?
डॉक्टर- ये आपके लिए नहीं, आपकी पत्नी के लिए है!


पत्नी- मैं मायके जा रही हूं.
पति- ठीक है, मोबाइल चार्जर यहीं छोड़ जाना.
पत्नी- क्यों?
पति- ताकि तुम जल्दी वापस आ जाओ.


दोस्त- भाई, प्यार क्या होता है?
दूसरा- सुबह 5 बजे उठकर “गुड मॉर्निंग जान” भेजना… और खुद 10 बजे उठना.


टीचर- बिजली कहां से आती है?
छात्र- मामा के घर से.
टीचर- कैसे?
छात्र- पापा कहते हैं, “फिर मामा के यहां से बिल आ गया!”


पत्नी- अगर मैं मर गई तो?
पति- मैं भी मर जाऊंगा.
पत्नी- सच?
पति- इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं होगी.


टीचर- होमवर्क क्यों नहीं किया?
छात्र- मैडम, जिस दिन आपने दिया था, उसी दिन भूल गया था.


पति- आज खाना बहुत स्वादिष्ट बना है.
पत्नी- सच में?
पति- हां, इसलिए पूछ रहा हूं… पड़ोस वाली आंटी ने बनाया है क्या?


दोस्त- शादी के बाद क्या बदला?
दूसरा- पहले मैं “जी भरकर” खाता था, अब “इजाजत लेकर” खाता हूं.


टीचर- बताओ, चांद पर पहला कदम किसने रखा?
छात्र- जिसने दूसरा कदम रखने की हिम्मत की होगी.


मम्मी- बेटा, बाहर इतनी देर क्या कर रहे थे?
बेटा- मम्मी, जिंदगी का मतलब ढूंढ रहा था.
मम्मी- मिल गया?
बेटा- नहीं, दोस्त मिल गया था.


पत्नी- मैं कैसी लग रही हूं?
पति- कसम से दिल खुश हो गया.
पत्नी- सच?
पति- हां, क्योंकि अब तुम तैयार हो गई हो, चलो निकलते हैं.


बॉस- तुम ऑफिस रोज़ लेट क्यों आते हो?
कर्मचारी- सर, आपने ही तो कहा था कि “बड़े सपने देखा करो”… बस, सुबह उठने में देर हो जाती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST