IND vs IRE Predicted Playing XI: भारत बनाम आयरलैंड का दूसरा टी20 मैच 28 जून को बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है, क्योंकि भारत के लिए इस मैच में जीत जरूरी है. जानें दूसरे टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11...
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?
IND vs IRE 2nd T20 Predicted Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में आयरलैंड की नजर भारत को हराकर सीरीज जीतने पर होगी. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करना चाहेगी. भारतीय टीम साल 2024 के बाद से अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी.
हालांकि इस मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी परेशानी प्लेइंग-11 चुनना है, क्योंकि पिछले मैच में कुछ खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. इसकी वजह से भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल में हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले में कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है. जानें दूसरे टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11…
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वाशिंग्टन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को ड्रॉप किया जा सकता है. पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 57 रन खर्च किए थे. वहीं, वाशिंग्टन सुंदर ने सिर्फ 1 ओवर में 19 रन लुटाए थे. ऐसे में हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट वाशिंग्टन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग-11 में मौका दे, जो हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं.
वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह नए युवा पेसर प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है, जो अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने भारत के लिए कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.
इस मुकाबले से पहले हर किसी के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने जा रहे हैं. पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. हालांकि अगर दूसरे टी20 मैच से वाशिंग्टन सुंदर बाहर होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर के किसी खिलाड़ी को भी आराम देकर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करा सकती है. बता दें कि पहले टी20 मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हुआ था.
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंग्टन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलाने, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…