<

गर्मी में चाय और कॉफी से बनाएं दूरी, पिएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, फ्रेश हो जाएगा शरीर

गर्मियों के मौसम में अगर आपका भी मन सुबह-शाम के दौरान चाय या कॉफी पीने का नहीं करता, तो आप कुछ सेहतमंद ड्रिंक्स अपना सकते हैं. ये आपके शरीर को भी हाइड्रेट रखते हैं. साथ ही सेहतमंद बनाए रखते हैं.

Summer Healthy Drinks: हर किसी के घर में रोजाना सुबह या शाम के समय चाय या कॉफी का सेवन किया जाता है. हालांकि गर्मियों के दौरान चाय और कॉफी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. गर्मियों के मौसम में ज्यादा कैफीन का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी चाय-कॉफी काहेल्दी ऑप्शन तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. ये ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देने के साथ ही एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है. 

पिएं तरबूज का जूस

गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस काफी फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है.अगर आप चाय या कॉफी की जगह इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर ठंडा रहेगा और आप फ्रेश फील करेंगे.

नारियल पानी पिएं

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी एक हेल्दी ड्रिंक है. इसमें कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. इसकी मदद से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. खाली पेट नारियल पानी पीने से क्रेविंग कम होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है.

ग्रीन टी है फायदेमंद

अगर आप चाय छोड़ना नहीं चाहते हैं, तो आप ग्रीन टी पी सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स रखने के साथ ही हल्का ठंडा भी रखते हैं.

पेट को ठंडा रखेगा छाछ

आप गर्मियों में सुबह के समय छाछ पी सकते हैं. ये पेट को ठंडा रखने के साथ ही डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है. इसे सुबह के समय पीने से आप दिनभर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

नींबू पानी भी फायदेमंद

गर्मी के मौसम में नींबू पानी सबसे ज्यादा घरों में पिया जाता है. अगर आप सुबह के समय नींबू पानी पीते हैं, तो ये शरीर को हाइड्रेट रखता है और दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है. ये ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे और ये शरीर को हाइड्रेट भी रखेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver Price Today 25 May, 2026: चांदी की कीमत ने भरी उड़ान, यहां जानें अपने शहरों की कीमत

Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…

Last Updated: May 25, 2026 19:48:17 IST

legendry एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी ने ग्रहण किया पुरस्कार, भावुक हुईं बेटी अहाना देओल

हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण ग्रहण…

Last Updated: May 25, 2026 19:41:39 IST

Gold Rate Today 25 May 2026: सोने के दाम बढ़े या कम हुई कीमत, यहां जानें देश के शहरों के दाम

Gold Rate Today 25 May 2026: सोने की कीमत में सोमवार (25 मई, 2026) को…

Last Updated: May 25, 2026 19:36:04 IST

लात-घूंसों के साथ चलीं लाठियां, ओंकारेश्वर मंदिर में मामूली बहस ने श्रद्धालुओं के बीच लिया हिंसक रूप

Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…

Last Updated: May 25, 2026 19:09:11 IST

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी का नया फरमान, कोलकाता एयरपोर्ट से हट सकती है 136 साल पुरानी मस्जिद

Kolkata News: कोलकाता एयरपोर्ट  परिसर में स्थित 136 साल पुरानी गौरीपुर जामे मस्जिद को बंगाल…

Last Updated: May 25, 2026 17:57:18 IST