<

Google Year in Search 2025: भारतीयों ने इन 10 जगहों को सबसे ज्यादा किया सर्च, कुंभ से मालदीव तक बढ़ा ट्रैवल का क्रेज

Google Year in Search 2025: गूगल ने हाल ही में अपनी 2025 की सालाना रिपोर्ट जारी की है,जिसके अनुसार कुंभ मेला 2025 में टॉप सर्च पर रहा.आइए जानते हैं कि 2025 में और क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया?.

Google Year in Search 2025: Google की सालाना सर्च रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में भारतीयों की ट्रैवल सर्च में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जबरदस्त तरीके से बढ़ा, वहीं दूसरी ओर लोगों ने खुब आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा भी की.

रिपोर्ट के अनुसार, अब ट्रैवल का मतलब सिर्फ फैमिली वेकेशन ही नहीं बल्कि लोग अनुभव, ऑफबीट डेस्टिनेशन और सोशल मीडिया से प्रेरित यात्राओं को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं. ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स, OTT शोज और वीजा फ्री पॉलिसी ने भी ट्रेंड बदलने में अहम भूमिका निभाई.

भारत में 2025 के टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए ट्रैवल डेस्टिनेशन

कुंभ मेला, उत्तर प्रदेश

इस साल 2025 में 144 साल बाद संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला का आयोजन हुआ था,13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले इस आयोजन ने दुनियाभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान खींचा. Google की सालाना सर्च रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में यह सबसे ज्यादा सर्च किया गया था.    

फिलीपींस

भारतीय यात्रियों को 14 दिन का वीजा-फ्री एंट्री मिलने के बाद फिलीपींस की सर्च में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

जॉर्जिया

सस्ता लेकिन खूबसूरत ‘यूरोपियन एस्केप’ माने जाने वाला जॉर्जिया 2025 में ट्रेंड में रहा. भारतीय सिनेमा और बढ़ते टूरिज्म के चलते यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या में 40% इजाफा हुआ.

मॉरीशस

लक्जरी ट्रैवल, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉर्पोरेट मीटिंग्स के लिए मॉरीशस भारतीयों की पसंद बना रहा. वीजा-फ्री सुविधा ने इसे और लोकप्रिय बनाया.

कश्मीर

पाहलगाम आतंकी हमले जैसी घटनाओं के बावजूद कश्मीर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी. 2024 में यहां रिकॉर्ड 2.35 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जबकि 2025 की पहली छमाही में 95 लाख घरेलू पर्यटक आए.

फू क्वोक (वियतनाम)

बीच डेस्टिनेशन फू क्वोक को OTT सीरीज The White Lotus से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.

फुकेत (थाईलैंड)

फुकेत भारतीय यात्रियों की पसंद बना रहा. 2024 में यह थाईलैंड का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टूरिस्ट प्रांत रहा.

मालदीव

लक्जरी ट्रैवल के लिए मालदीव हमेशा टॉप पर रहा. नवंबर 2025 तक यहां 20 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके थे, जो अब तक का रिकॉर्ड है.

सोमनाथ

भगवान शिव के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर ने आध्यात्मिक यात्रियों के बीच खास जगह बनाई. हालिया विकास कार्यों से यहां सर्च बढ़ी.

पुदुचेरी

फ्रेंच वास्तुकला और तमिल संस्कृति का अनोखा मेल पुदुचेरी को वीकेंड ट्रिप, वर्ककेशन और कल्चरल रिट्रीट के लिए पसंदीदा बनाता रहा.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

‘चाय पीने वाले गौ हत्यारे’ Sadhivi Aashta Gopal कौन हैं, जिनके बयान से इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके…

Last Updated: April 11, 2026 20:31:42 IST

Breaking News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत; 25 से अधिक घायल

कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की…

Last Updated: April 11, 2026 20:46:48 IST

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST