<

Green Tea Side Effects: रोज पीते हैं ग्रीन टी? जानिए फायदे के साथ-साथ छिपे साइड इफेक्ट्स पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Green Tea Benefits: ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं होती. अधिक मात्रा में सेवन करने से इसमें मौजूद कैफीन और टैनिन एसिडिटी, घबराहट, सिरदर्द और दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. आइए जानते हैं ग्रीन टी के साइड इफेक्ट के बारे में.

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी को अक्सर हेल्दी ड्रिंक के रूप में देखा जाता है. वजन कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और बॉडी डिटॉक्स में मदद के कारण आजकल बहुत से लोग रोजाना ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं. लेकिन यह सच भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि ग्रीन टी हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी नहीं होती. कुछ स्थितियों में इसका अधिक सेवन फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है.

नई दिल्ली के एक जनरल फिजिशियन के अनुसार, जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने से इसमें मौजूद कैफिन और टैनिन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

किन लोगों को ग्रीन टी से बचना चाहिए?

1. एसिडिटी या पेट की समस्या वाले लोग

ग्रीन टी में पाए जाने वाले टैनिन पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं. अगर इसे खाली पेट पिया जाए तो गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को गैस्ट्राइटिस, अल्सर या संवेदनशील पाचन की समस्या है, उन्हें ग्रीन टी हमेशा खाने के बाद या बीच में ही लेनी चाहिए.

2. कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्ति

कुछ लोगों को कैफीन की थोड़ी मात्रा भी बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना या घबराहट जैसी समस्याएं दे सकती है. ज्यादा कैफीन लेने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी कम हो सकता है, जिससे लंबे समय में हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं. ऐसे लोगों के लिए कैफीन-फ्री या हर्बल विकल्प बेहतर हो सकते हैं.

3. आयरन की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे लोग

ग्रीन टी शरीर में नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकती है, जो फल-सब्जियों और दालों से मिलता है. जिन लोगों को पहले से आयरन की कमी है, उनके लिए अधिक ग्रीन टी पीना थकान और कमजोरी बढ़ा सकता है. ऐसे में सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.

4. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अधिक ग्रीन टी लेना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन और कुछ यौगिक पोषण तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं. विशेषज्ञ आमतौर पर इस अवधि में दिन में एक-दो कप से अधिक न लेने की सलाह देते हैं.

5. बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं

बच्चों को नियमित रूप से ग्रीन टी देना सही नहीं है. इसमें मौजूद टैनिन और कैफीन उनके नर्वस सिस्टम और पोषक तत्वों के अवशोषण पर असर डाल सकते हैं, जो उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं.

ग्रीन टी के साइड इफेक्ट्स

  • सिरदर्द या माइग्रेन
  • घबराहट और बेचैनी
  • नींद न आना
  • जी मिचलाना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • हार्ट बर्न और एसिडिटी
    चक्कर आना

सुरक्षित तरीके से कैसे पिएं ग्रीन टी?

  • दिन में 1–2 कप से अधिक न लें
  • खाली पेट पीने से बचें
  • अगर किसी बीमारी या दवा का सेवन कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें
  • शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST

शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…

Last Updated: April 10, 2026 19:52:44 IST