गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार में एक युवक ने रेस्टोरेंट से खाना मंगाया, जिसे खाने के बाद उसे फूड पॉइजनिंग हो गई और उसकी मौत हो गई.
फूड पॉइजनिंग के कारण युवक की मौत
Bihar News: बिहार के भभुआ में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 20 साल के युवक की बाहर का खाना खाने से मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि युवक ने किसी रेस्टोरेंट से मंचूरियन और कढ़ाई पनीर मंगाकर खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, युवक ने रात लगभग 10:30 बजे खाना खाया, जिसके बाद उसे उल्टी और घबराहट होने लगीं. सुबह जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि उसकी मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई.
गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है. उस खाने में तेजी से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. इसके बाद ये खाना खराब पानी, गंदे बरतन और अधपके खाने के जरिए शरीर में पहुंचते हैं.
इसके अलावा अगर बना हुआ खाना ज्यादा समय तक गर्मी में रखा रहे, तो उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं. बाद में यही कीटाणु पेट की गंभीर समस्या का कारण बनते हैं.
बहुत बार खाना बनाते समय लोग पनीरसॉस और सब्जियों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते, जिसके कारण लोगों को फूड पॉइजनिंग हो सकती है. बिना धोई हुई सब्जियां एक्सपायरी सामग्री जैसी हो सकती है.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…