Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगा है. आरोप है कि कंपनी के टीम लीडर्स की ओर से आठ महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और मजबूर किया गया. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
नासिक आईटी कंपनी केस
Nashik IT Company Case Update: महाराष्ट्र के नासिक में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कंपनी के मुस्लिम टीम लीडर्स ने हिंदू महिला कर्मचारियों का शारीरिक शोषण करने, ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति अपमान और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया. महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है.
आरोप है कि इस नामी कंपनी के एचआर से पिछले चार सालों से पीड़िताओं ने यौन शोषण, छेड़खानी और जबरन धर्मांतरण की शिकायत की थी, लेकिन एचआर ने शिकायत को नजरंदाज किया. महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीनियर कर्मचारी (टीम लीडर्स) पिछले चार साल से उन पर यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव डाल रहे थे.
बताया जा रहा है कि आठ महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और मजबूर किया गया. सभी ने आरोप लगाया है कि उन्हें गोमांस खाने और ऑफिस में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया. उनके अपने धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया.
इस मामले का तब खुलासा हुआ, जब कुछ महिला कर्मचारियों के पहनावे में बदलाव देखा गया और उन्होंने रमजान के दौरान रोजा रखना शुरू कर दिया. तब परिजनों की शिकायत के बाद नासिक पुलिस ने इस मामले में सभी पीड़िताओं की ओर से कुल नौ एफआइआर दर्ज कर अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने जिन छह टीम लीडर्स को गिरफ्तार किया है, उनमें आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाह रुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तार और दानिश शेख शामिल हैं. कंपनी की एचआर प्रबंधक अश्विनी छनानी को भी गिरफ्तार किया गया है.
फिलहाल एसआइटी इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया गया अपराध है या कंपनी में कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.
दूसरी तरफ शुक्रवार को इस यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों की भारी भीड़ गुस्से में कंपनी के ऑफिस के बाहर पहुंची और प्रदर्शन किया. हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…