<

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से लोग इसे साधारण सी बात समझकर छोड़ देते हैं और उनका सेवन कर लेते हैं लेकिन ये सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं.

Sprouted Potatoes: भारत के लगभग हर किचन में आलू पाया जाता है. इसके बिना भारतीय खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती. आलू को लगभग हर दूसरी डिश में डाला जाता है. कहीं इसके पराठे बनते हैं, तो कहीं सब्जी और चिप्स बनाकर खाए जाते हैं. इसके कारण सब्जी खरीदते समय आलू ज्यादा मात्रा में खरीदे जाते हैं. समय के साथ-साथ आलू अंकुरित होने लगते हैं. ज्यादातर घरों में उन अंकुरित हिस्से को हटाकर आलू काटकर उनकी सब्जी बना दी जाती है. हालांकि फूड एक्सपर्ट्स की मानें, तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ये स्वाद नहीं बल्कि फूड पॉइजनिंग और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है.

सुरक्षित नहीं अंकुरित आलू

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अंकुरित आलू हटाकर किचन में इस्तेमाल करना हमेशा सुरक्षित नहीं होता. ये केवल स्वाद का मामला नहीं, बल्कि सीधे तौर पर फूड पॉइजनिंग से जुड़ा हुआ है. आलू का अंकुरित होना और हरा पड़ने से उसमें ग्लाइकोएल्कलॉइड्स बढ़ जाते हैं. 

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

पॉइजन कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, हरे या अंकुरित आलू में सोलानिन और चाकोनिन है सकते हैं, जिसे खाने से टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ जाता है. साधारण शब्दों में समझें, तो जब आलू अंकुरित होने लगें, तो इसमें टॉक्सिन्स जैसे सोलेनिन और चेकोनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में लो ब्लड प्रेशर, धुंधलापन, बुखार और नर्वस सिस्टम पर इसका असर पड़ सकता है. इसके कारण अंकुरित और हरे आलू खाने से मना किया जाता है.

कैसे करें बचाव?

जर्मन फेडरेशन इंस्टीट्यूट फॉर रिस्क असेसमेंट द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आलू हल्का सा अंकुरित हो जाता है और वो अभी भी टाइट है, तो उसे काटकर पकाया जा सकता है. वहीं अगर आलू अंकुरित होने के साथ ही नरम पड़ गया है और हरा हो गया है, तो उसे तुरंत डस्टबिन का रास्ता दिखा देना चाहिए. ध्यान रखें कि आलू को ठंडी, अंधेरी और सूखी जगह पर रखें. धूप या नमी के कारण आलू जल्दी  अंकुरित हो जाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST