High Cholesterol: क्या ज्यादा तैलीय भोजन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है? जानें इसके जोखिम, शरीर पर असर और क्या गर्म पानी पीने से इसे नियंत्रित करने में सहायता मिलती है.
High Cholesterol: आज के दौर में तैलीय और जंक फूड का बढ़ता सेवन हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तेल का ज्यादा सेवन सच में आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है. आइए जानते हैं. पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज आदि जैसे कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों में हानिकारक ट्रांस और संतृप्त वसा भरी होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनती है.
गुनगुने पानीका सेवन विश्व भर में लंबे समय से आजमाई जा रही है और सिद्ध है. तैलीय भोजन के बाद गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है और पोषक तत्वों को छोटे और नरम टुकड़ों में तोड़ने में सहायता मिलती है. भारी भोजन के बाद पानी न पीने से आंत भोजन से पानी सोख सकती है और कब्ज की समस्या हो सकता है. अगर आप ऑयली फूड खाने के बाद गुनगुना पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को फ्लश करने में आसानी होती है और पाचन की प्रक्रिया को भी तेज किया जा सकता है.
कोलेस्ट्रॉल ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है. शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है. लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है.
हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई लक्षण नहीं होते हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने का एकमात्र तरीका ब्लड टेस्ट कराना है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की सलाह है कि बच्चों की 9 से 11 वर्ष की आयु के बीच एक बार हाई कोलेस्ट्रॉल की जांच कराई जानी चाहिए.
अगर आप ऑयली फूड का सेवन करते हैं. तो इन उपायों से आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोक सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…